रणवीर सिंह अभिनीत धुरंधर: द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचा। फिल्म ने रिलीज के 18वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और ऐसा करने वाली यह पहली हिंदी फिल्म बन गई है। वीकेंड पर कमाई में आए उछाल ने फिल्म की रफ्तार को फिर तेज कर दिया है।
फिल्म ने 18वें दिन 30 करोड़ का कारोबार किया, जो 17वें दिन की 27 करोड़ की कमाई से ज्यादा है। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 1041 करोड़ तक पहुंच गया है। वर्ल्डवाइड स्तर पर भी फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है और अब तक 1,622 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।
Yeh Babbar Sher hai, rukega nahi ⚔️🔥
Day-wise break-up | India
Week 1: ₹690 Cr*
Week 2: ₹271 Cr*
DAY 16: ₹23 Cr*
DAY 17: ₹27 Cr*
DAY 18: ₹30 Cr*
India: ₹1041 Cr*Worldwide GBOC Week 1 & 2 + Weekend 3
India: ₹1,228 Cr*
Overseas: ₹394 Cr*Book Your Tickets Now.
🔗-… pic.twitter.com/TjtaDbLa3h— Jio Studios (@jiostudios) April 6, 2026
फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना लिया है, वैश्विक कमाई के मामले में अभी भी इसे ‘पुष्पा 2: द रूल’, ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ और दंगल जैसी फिल्मों से आगे निकलना बाकी है।
ये भी पढ़े : धुरंधर: द रिवेंज ने पठान को पछाड़ा, ‘उस्ताद भगत सिंह’ का कलेक्शन कमजोर













