ताइक्वांडो की पहली सीढ़ी पार, 20 खिलाड़ियों को मिली यलो बेल्ट

0
15

लखनऊ। विश्वनाथ एकेडमी आशियाना, लखनऊ में शाखा ताइक्वांडो के नव प्रशिक्षुओं के लिए वह पल बेहद खास रहा, जब उन्हें पहली बार यलो बेल्ट पहनाई गई। स्कूल परिसर में आयोजित बेल्ट वितरण समारोह में 20 खिलाड़ियों को यलो बेल्ट और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विश्वनाथ एकेडमी आशियाना में बेल्ट वितरण समारोह आयोजित 

समारोह के मुख्य अतिथि मो.नदीम (देश के पहले अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो पदक विजेता खिलाड़ी, अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो मास्टर) एवं विशिष्ट अतिथि महेंद्र सिंह (राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी, 11 गोरखा रेजीमेंट) ने जैसे ही खिलाड़ियों को उनकी पहली बेल्ट पहनाई, उनके चेहरों पर आत्मविश्वास और खुशी साफ झलकने लगी।

मुख्य अतिथि मो.नदीम ने अपने आर्शीवचन में कहा कि ताइक्वांडो में बेल्ट सिस्टम खिलाड़ियों की प्रगति और अनुशासन का प्रतीक होता है।

प्रशिक्षण शुरू करने के बाद पहली परीक्षा पास करने पर खिलाड़ियों को यलो बेल्ट दी जाती है, जो उनकी सीखने की यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम होता है। इससे पूर्व विश्वनाथ एकेडमी आशियाना की प्रधानाचार्य श्रीमती चारु खरे ने अतिथिगण को बुके प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विश्वनाथ एकेडमी आशियाना शाखा के इंचार्ज संजय मिश्रा सहित समस्त शिक्षकगण एवं ताइक्वांडो प्रशिक्षक आकांक्षा विश्वकर्मा और ऑक्सफोर्ड ताइक्वांडो अकादमी के निदेशक/मुख्य प्रशिक्षक अतुल यादव ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here