तृतीय मीडिया ओलंपिक 7 व 8 फरवरी को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में

0
62
@rpsinghmedia

लखनऊ। मीडियाकर्मियों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य व फिटनेस को ध्यान में रखते हुए मीडिया ओलंपिक के तीसरे संस्करण का आयोजन 7 और 8 फरवरी 2026 को केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में किया जा रहा है।

मीडिया ओलंपिक संघ और द इंडियन व्यू के तत्वावधान में होने वाले दो दिवसीय इस आयोजन में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज, फुटबाल शूट आउट और रस्साकसी की स्पर्धाएं होंगी।

आयोजन सचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में किसी भी आयु के मीडिया कर्मी और उनके परिवार के सदस्य हिस्सा ले सकते हैं। इसके विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व मीडिया ओलंपिक के दो संस्करण हो चुके है जिन्होंने सफलता के नए मानदंड स्थापित किए थे।

इस वर्ष भी हम तृतीय संस्करण का आयोजन इसलिए कर रहे है ताकि मीडिया कर्मियों के परिवारों की प्रतिभाओं को विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच उपलब्ध कराया जा सके।

इन खेलों का उद्घाटन 7 फरवरी को केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर सुबह 11 बजे होगा जबकि समापन 8 फरवरी को केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर शाम 4 बजे होगा।

ये भी पढ़ें : मीडिया ओलंपिक सीजन टू : खेल के मैदान में जमकर दिखा मीडिया कर्मियों का जोश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here