भाकृअनुप – भारतीय गन्ना अनुसंधान, लखनऊ में 75वां स्थापना दिवस समारोह

0
19

भाकृअनुप –भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ में संस्थान का 75वाँ स्थापना दिवस समारोह दिनांक 16 फरवरी 2026 को संस्थान के प्रेक्षागृह में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर गन्ना अनुसंधान, नवाचार, किसान कल्याण तथा सतत कृषि विकास के क्षेत्र में संस्थान की ऐतिहासिक उपलब्धियों को रेखांकित किया जाएगा।

सन 1952 में स्थापित  भाकृअनुप –भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ संस्थान के 75 वें मिठास अमृत महोत्सव पर्व का प्रारम्भ 16 फरवरी 2026 से किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न प्रकार की वैज्ञानिक एवं कृषकों के लिए कार्यक्रम अगले पूर्ण वर्ष में आयोजित किए जाएंगे।

इस समारोह में संस्थान के वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-साथ कृषि क्षेत्र से जुड़े गणमान्य अतिथियों एवं किसानों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। समारोह की मुख्य अतिथि डॉ. कृष्ण कुमार सिंह, पूर्व कुलपति, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ तथा पूर्व सदस्य, कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड, नई दिल्ली भी उपस्थित होंगे।

स्थापना दिवस के अवसर पर डॉ. ए. के. श्रीवास्तव, पूर्व विभागाध्यक्ष, पीपीबी विभाग, भाकृअनुप –भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ द्वारा स्थापना दिवस व्याख्यान प्रस्तुत किया जाएगा।

यह स्थापना दिवस समारोह कृषि क्षेत्र में वैज्ञानिक प्रगति को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने तथा किसानों को नवीनतम तकनीकों से लाभान्वित करने की दिशा में संस्थान की एक महत्वपूर्ण पहल है। संस्थान के निदेशक महोदय डॉ. दिनेश सिंह ने अपने संदेश में कहा कि यह समारोह संस्थान की गौरवशाली उपलब्धियों तथा किसान कल्याण के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

साथ ही इस स्थापना दिवस पर गन्ना से जुड़े हुए किसानों, संस्थान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान संस्थान में विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिताओं एवं कार्मिकों द्वारा नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया जाएगा। स्थापना दिवस के दौरान गन्ना से जुड़े हुए कृषकों के साथ ही संस्थान के पूर्व कार्मिकों को भी आमंत्रित किया गया है। इसमें उनकी उपस्थिती प्रार्थनीय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here