8वीं इंटर ऑफिस क्रिकेट टूर्नामेंट 2025: CGST-CUSTOM बना चैंपियन

0
183

लखनऊ : आर आर स्टेडियम में आयोजित 8वीं इंटर ऑफिस क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का फाइनल मुकाबला आज CGST-CUSTOM और HCL-TECH के बीच खेला गया, जो क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक रोमांचक और यादगार अनुभव रहा।

रोमांचक फाइनल में HCL-TECH को 17 रनों से मात; रोहित बने ‘मैन ऑफ द मैच’

टॉस और CGST-CUSTOM की पारी (188/10): टॉस जीतकर CGST-CUSTOM ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम को उनके सलामी बल्लेबाज रोहित ने एक विस्फोटक शुरुआत दी, जिन्होंने मात्र 41 गेंदों में 7 चौके और 9 छक्कों की मदद से 94 रनों की आक्रामक पारी खेली।

अभिनव श्रीवास्तव (47 रन) ने एक छोर संभाले रखा, जिससे टीम निर्धारित 20 ओवरों में सभी विकेट खोकर 188 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही। HCL-TECH की ओर से, योगेश सिंह ने 3 विकेट लेकर सर्वाधिक सफलता हासिल की, जबकि फरहान और संजय को 2-2 विकेट मिले।

ये भी पढ़ें : क्रिकेट बड्डीज की जीत में नूर ने दिखाया कमाल

HCL-TECH की पारी (171/9): 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, HCL-TECH की टीम ने कप्तान रोहित शर्मा की शानदार 71 रनों की पारी (48 गेंद) के दम पर कड़ा संघर्ष किया।

हालांकि, CGST-CUSTOM के गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा। गौरव चंदेल इंस्पेक्टर की कसी हुई और प्रभावशाली गेंदबाजी (4-0-23-3) ने HCL-TECH के मध्यक्रम को झकझोर दिया। फरहान ने अंत में 12 गेंदों पर 30 रनों की तेज पारी खेलकर उम्मीद जगाई।

अंततः, HCL-TECH की पारी 20 ओवरो में 9 विकेट पर 171 रन पर सिमट गई। इस प्रकार, CGST-CUSTOM ने यह फाइनल मुकाबला 17 रनो के अंतर से जीतकर 8वीं इंटर ऑफिस क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का खिताब अपने नाम किया।

सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रोहित (CGST-CUSTOM) – 94 रन चुने गए जबकि सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज गौरव चंदेल इंस्पेक्टर (CGST-CUSTOM) – 3 विकेट, 23 रन बने। मुख्य अतिथि – आरिफुल हसन (निदेशक – राज गार्डन), ओपी शर्मा और विराट सिंह (निदेशक – तपोवन) ने पुरस्कार बांटे।

पुरस्कार विजेता
  • प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट – अर्पन सिंह (HCL-TECH)
  • सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज – अभिषेक कुमार यादव (CGST-CUSTOM)
  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज – ऋषभ शुक्ला (CGST-CUSTOM)
  • सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक – अस्वनी कुमार (HCL-TECH)
  • सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर – आशीष त्रिपाठी (PNB)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here