एएमसी स्टेडियम में भर्ती रैली का 11वां दिन, 933 अभ्यर्थियों ने दी हाजिरी

0
40

लखनऊ : भर्ती कार्यालय लखनऊ द्वारा आयोजित लखनऊ छावनी स्थित एएमसी स्टेटियम में आयोजित भर्ती रैली के ग्यारहवें दिन औरैया जिले की बिधूना, औरैया और

अजीतमाल तहसीलों और बाराबंकी जिले के फतेहपुर, रामनगर, नवाबगंज, सिरसाउली, गौसपुर, रामासनेहीघाट और हैदरगढ़ तहसीलों के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।

अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) श्रेणी के लिए कुल 1273 अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजा गया था जिसमें 933 अभ्यर्थियों ने इस भर्ती रैली में शामिल हुए।

आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (ARO) लखनऊ के तहत उत्तर प्रदेश के 13 जिलों – औरैया, चित्रकूट, कन्नौज, बांदा, महोबा, हमीरपुर, बाराबंकी, गोंडा, कानपुर देहात, उन्नाव, कानपुर नग, फतेहपुर और लखनऊ – से लगभग 13,000 अभ्यर्थी इस रैली के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए थे।

ये भी पढ़ें : अग्निवीर भर्ती रैली का दसवां दिन, 1163 में से 837 अभ्यर्थी पहुंचे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here