इरम पब्लिक कॉलेज लखनऊ ने सीबीएसई बोर्ड के क्लस्टर 4 वालीबॉल टूर्नामेंट का ख़िताब जीत लिया. गत 12 से 15 दिसंबर तक फतेहाबाद के श्री महावीरजी पब्लिक कॉलेज में हुए टूर्नामेंट में बालक वर्ग में कुल 82 टीमों ने प्रतिभाग किया.
फाइनल मुकाबला इरम पब्लिक कॉलेज सी ब्लॉक इंदिरा नगर लखनऊ एवं एसएस मेमोरियल इटावा के बीच खेला गया जिसमें इरम पब्लिक कॉलेज लखनऊ ने 25-12, 25-20, 25-16 से हराकर जीत हासिल की. टीम कैप्टन फैजल सिद्दीकी और टीम कोच राजेश त्रिपाठी थे.
ये भी पढ़े : लखनऊ के पदक विजेता कराटे खिलाड़ियों का हुआ सम्मान












