राष्ट्रीय बेंच प्रेस चैंपियनशिप में लखनऊ के मुजम्मिल, समीर और दीपक ने जीते पदक

0
877

लखनऊ: लखनऊ के मुजम्मिल, समीर और दीपक हलधर ने औरंगाबाद (महाराष्ट्र) में गत 16 से 19 जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय बेंच प्रेस चैंपियनशिप में एक स्वर्ण सहित 3 पदक जीते.

लखनऊ पावरलिफ्टिंग संघ के महासचिव अनुज दीक्षित ने बताया कि इस चैंपियनशिप में लखनऊ के मुजम्मिल कुरैशी ने 53 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता. इसके अलावा समीर सिद्दीकी को 66 किग्रा वर्ग में रजत और मास्टर्स ग्रुप में दीपक हलदर को कांस्य पदक मिला.

ये भी पढ़ें : यूपी पुलिस में खिलाड़ियों की भर्ती के लिए ट्रायल शुरू 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here