एलसीए अण्डर-16 गदीर ट्राफी : सेन्ट्रल अकादमी ने 252 रन से दर्ज की जीत

0
155

लखनऊ। न्यू एलसीए सेटर कुड़ियाघाट चौक मैदान पर खेली जा रही एलसीए अण्डर-16 गदीर ट्राफी के लीग मैच में शुक्रवार को सेंट्रल क्रिकेट अकादमी की ओर से मोहसिन खान ने 92 रन,

आदित्य पाल ने 50 रन,आर्यन ने 67 रन और ओम जिवेश भार्गव ने नाबाद 68 रन के अर्धशतक लगाकर संदीप क्रिकेट अकादमी को 252 रन के भारी अंतर से हरा दिया।

एलसीए अण्डर-16 गदीर ट्राफी

सेन्ट्रल क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सीमित 30 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 344 रन की विशाल पारी खेलीञ इनकी ओर से सलामी बल्लेबाज शौर्य सिंह 31 रन के बाद मोहसिन खान 13 चौके , 4 छक्केे से 92 रन, आदित्य पाल 8 चौके और 2 छक्के से 50 रन,

आर्यन 11 चौके और 2 छक्के से 67 रन और ओम जिवेश भार्गव 5 चौके व 7 छक्कों से नाबाद 68 रन ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकों का चौका लगाया। श्लोक और अग्रिम को एक-एक विकेट मिला।

जवाबी बल्लेबाजी में संदीप क्रिकेट अकादमी की टीम 18.2 ओवर में 92 रन के सस्ते स्कोर पर सिमट गयी। इनकी ओर से हर्षित चौरसिया ने 27 रन, पियूष कुमार ने 26 रन और प्रबल मिश्रा 11 रन ने दहाई की पारी खेली।

सकलैन ने 18 रन देकर दो विकेट और विश्वम बालाजी पटेल ने बिना कोई रन दिये दो विकेट चटकाये। अमन पटेल, ओम पाण्डेय औरअमन गौतम को एक-एक विकेट मिला।

ये भी पढ़ें : अचिंत्या इंश्योरेंस इलेवन की सेमीफाइनल में इंट्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here