अफ्रो-एशियन पॉवरलिफ्टिंग : अरविंद कुशवाहा ने स्वर्ण जीत रचा इतिहास

0
164
अरविंद कुशवाहा

लखनऊ/जापान। उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का क्षण — जापान में चल रही अफ्रो-एशियन पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में लखनऊ के अरविंद कुशवाहा ने मास्टर श्रेणी (74 किलोग्राम) में स्वर्ण पदक जीतकर न केवल प्रदेश बल्कि देश का नाम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। इसके अलावा स्वीटी ने रजत व मनन ने कांस्य पदक जीता।

स्वीटी शर्मा

अपने अनुभव, अनुशासन और कठिन प्रशिक्षण की बदौलत अरविंद ने सशक्त प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता के सबसे चुनौतीपूर्ण वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। उनकी यह जीत न केवल व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि यह यह प्रमाण भी है कि उत्तर प्रदेश वैश्विक खेल मंचों पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

स्वीटी ने जीता रजत, मनन को मिला कांस्य पदक 

उत्तर प्रदेश राज्य पॉवरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव अनुज तिवारी ने अरविंद की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि
“अरविंद की यह जीत खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और कोचिंग टीम की दूरदर्शिता का परिणाम है। यह स्वर्ण पदक आने वाले युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

मनन कपूर

वहीं अरविंद के अलावा गाजियाबाद की स्वीटी शर्मा ने मास्टर श्रेणी (76 किलोग्राम) में रजत पदक प्राप्त किया जबकि लखनऊ के मनन कपूर ने सीनियर श्रेणी (66 किलोग्राम) में कांस्य पदक जीता।

हालांकि सबसे चमकदार उपलब्धि अरविंद कुशवाहा का स्वर्ण पदक रहा, जिसने भारतीय दल को गौरव और आत्मविश्वास दोनों प्रदान किया।

ये भी पढ़ें : अरविंद व मनन सहित उत्तर प्रदेश के पांच खिलाड़ी भारतीय पावरलिफ्टिंग व बेंच प्रेस टीम में चयनित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here