लखनऊ मंडल राज्य स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका बास्केटबॉल के सेमीफाइनल में

0
227

लखनऊ। लखनऊ मंडल ने मथुरा में आयोजित राज्य स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2025 में अपने सभी लीग मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

यूपी खेल निदेशालय द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में लखनऊ ने क्वार्टर फाइनल में झांसी मंडल को एकतरफा अंदाज में 39-9 के बड़े अंतर से हरा दिया।

इस मैच में रोली चौरसिया ने 12, अक्षरा ने 8, आद्या ने 5 और रैना ने 6 अंकों का योगदान दिया और अपनी टीम को जीत दिलाई। सेमीफाइनल मैच 28 अगस्त को वाराणसी मंडल और लखनऊ मंडल के बीच खेला जाएगा।

इससे पूर्व पहले लीग मैच में लखनऊ ने आगरा मंडल को 34-10 से और दूसरे लीग मैच में मेरठ मंडल को 29-24 से हराया।

ये भी पढ़ें : लखनऊ में सजी खेल हस्तियों की महफ़िल, सबा करीम को मिला विशेष सम्मान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here