बिज़नेस इम्पैक्ट अवार्ड्स 2025 : नवाचार और सामाजिक जिम्मेदारी को मिला मंच

0
383

लखनऊ : ओमेक्स पावर्ड इन्फिनीटी कनेक्टस ने मक्योर होटल, गोमती नगर में भव्य रुप से बिज़नेस इम्पैक्ट अवार्ड्स 2025 का आयोजन किया। इस अवार्ड समारोह में सदस्यों को उनके असाधारण व्यवसायिक योगदान और सामुदायिक प्रभाव के लिए सम्मानित किया गया।

प्रतिभागियों को इस अवार्ड तक पहुंचने के लिए कई B2B कार्य दिए गए, जिनमें नवाचार , प्रभावी मार्केटिंग, उत्पादकता, किसी सामाजिक मुद्दे पर जागरुकता फैलाना, समुदा और उसकी भलाई के बारे में सोचना और टीमवर्क शामिल था।

यह कार्यक्रम ओमेक्स लिमिटेड द्वारा पावर्ड था और ओरियन, एचडीएफसी, काकुन ज्वैलरी और राजस ज्वैलर्स द्वारा को-स्पॉन्सर्ड किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अंजनी कुमार पांडेय, बिज़नेस हेड, लखनऊ एवं अयोध्या ओमेक्स लि. ने अपने प्रेरणादायी विचार साझा किए।

उन्होंने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह मंच न केवल उत्कृष्टता को सम्मानित करता है बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा भी देता है। हमें समाज के लिए अच्छा काम करना चाहिए, कम्युनिटी के विकास को बढ़ावा देना चाहिए और ‘केयर एंड शेयर’ की परंपरा को मजबूत करना चाहिए।

विशेष निर्णायक मंडल में प्रख्यात पत्रकार और लेखिका सुनीता एरोन तथा डॉ. संदीप कपूर और डॉ. दर्शना कपुर – ओनर्स हेल्थ सिटी शामिल रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमेक्स पावर्ड इन्फिनिटी कनेक्ट्स की फाउंडर सुरभि श्रीवास्तव ने किया। उनके साथ गिरीश, मितुशी नेगी और समुदाय के अन्य प्रमुख सदस्य भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर सुरभि श्रीवास्तव ने कहा – बिज़नेस इम्पैक्ट अवार्ड्स केवल व्यवसायिक विकास का मंच नहीं है, बल्कि यह मूल्य निर्माण, लोगों को सशक्त करने और सामुदायिक संस्कृति को आगे बढ़ाने का एक प्रयास है।

ये भी पढ़ें : ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’, ओमैक्स का समर्थन, लखनऊ में लगाए 25,000 पौधे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here