लखनऊ जिला सब जूनियर बालिका टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

0
176

लखनऊ। लखनऊ ने कानपुर देहात में आयोजित 29वीं सब जूनियर राज्य बालिका बास्केटबॉल टूर्नामेंट में वाराणसी को 38-21 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

इस मैच में लखनऊ से अनुष्का राज ने 11, अक्षरा बाजपेई ने 10 और भव्या सिंह ने 7 अंक करके टीम को जीत दिलाई। वाराणसी से स्नेहा सिंह ने 8 अंक जुटाये। लखनऊ टीम का अब सेमीफाइनल में गौतमबुद्धनगर से मुकाबला होगा।

इससे पूर्व लखनऊ ने अपने पहले मैच में आगरा को 32-08 से, दूसरे मैच में प्रयागराज को 33-19 से परास्त किया एवं तीसरे मैच में गाजियाबाद से 19-26 से हार का सामना करते हुये भी क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

ये भी पढ़ें : लखनऊ सब जूनियर बालिका बास्केटबॉल टीम चयनित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here