लखनऊ सीनियर महिला हैंडबॉल ट्रायल 29 व 30 अक्टूबर को

0
147

लखनऊ। आगामी प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली लखनऊ मंडल की टीम के चयन के लिए 29 व 30 अक्टूबर को ट्रायल होंगे।

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी डा.अतुल सिन्हा ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल 29 अक्टूबर को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होंगे। जिला स्तर पर चयनितों को 30 अक्टूबर को मंडलीय ट्रायल में भाग लेना होगा।

लखनऊ की मंडलीय टीम 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेगी।

ये भी पढ़ें : यूपी की युवा रोइंग खिलाड़ी रूपल यादव को मिलेगा चेतन चौहान राइजिंग स्टार अवार्ड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here