बॉलीवुड के भरोसेमंद युवा स्टार्स में से एक बन चुके कार्तिक आर्यन ने ‘भूल भुलैया 3’ से धमाल मचाने के बाद, अपनी फिल्म की पहली वर्षगांठ पर अपने करियर का एक नया सिनेमाई अध्याय शुरू किया। उन्होंने अपनी नई क्रीचर-कॉमेडी एंटरटेनर फिल्म ‘नागज़िला’ की शूटिंग भी शुरू कर दी है।
‘फुकरे’ फेम मृगदीप सिंह लांबा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स के तहत किया जा रहा है।
कार्तिक ने अपने दर्शकों को यह खुशखबरी अपने सोशल मीडिया पर फिल्म की मुहूर्त शॉट की झलकियों के साथ साझा की है। इसमें वह क्लैपबोर्ड पकड़े मुस्कराते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनकी मोहक मुस्कान सब कुछ कह रही है।
1 Year of #BhoolBhulaiyaa3 👻🤙
Day 1 of #Naagzilla 🐍🎬
Har Har Mahadev🙏
14th August 2026 pic.twitter.com/XmazVGBvoy— Kartik Aaryan (@TheAaryanKartik) November 1, 2025
उन्होंने पोस्ट लिखा, “भूल भुलैया 3 को हुए एक साल और नागजिला की हुई शुरुआत। हर हर महादेव। 14th अगस्त 2026” ‘नागज़िला’, धर्मा प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत, एक जॉनर-बेंडिंग एंटरटेनर है, जिसमें रोमांचक क्रीचर थ्रिल्स को कार्तिक की पहचान बन चुके ह्यूमर और आकर्षण के साथ जोड़ा गया है।
‘भूल भुलैया 3’ में रहस्यमयी और गंभीर रूह बाबा का किरदार निभाने के बाद, अब कार्तिक एक ऐसी अनोखी दुनिया में कदम रख रहे हैं जो पौराणिकता, शरारत और धमाकेदार मनोरंजन से भरी हुई है। फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता की अगली फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ 31 दिसंबर को रिलीज़ होगी। साथ ही वह अनुराग बसु की एक संगीतमय प्रेम कहानी में भी नज़र आएँगे।
ये भी पढ़े : ऊंचाइयों पर पहुंचकर भी ज़मीन से जुड़ी रहीं सोनम बाजवा












