अभिनेता सनी देओल पैप्स पर भड़के, बोले- वीडियो बनाना बंद करो

0
223
साभार : गूगल

पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र अपनी तबीयत को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। अभिनेता को बीते सोमवार को खराब तबीयत की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उसके बाद से ही उनकी तबीयत को लेकर अलग-अलग दावे हो रहे थे। परिवार ने मीडिया और पैप्स से प्राइवेसी देने का अनुरोध किया था। हालांकि, इसके बाद भी धर्मेंद्र को लेकर सोशल मीडिया पर खबरें चल रही थीं। अब पैप्स पर सनी देओल का गुस्सा फूटा है।

सोशल मीडिया पर सनी देओल का एक वीडियो सामने आया है। सनी देओल जैसे ही पैप्स को घर के बाहर पाते हैं उनका पारा चढ़ जाता है। अभिनेता कहते हैं- आप लोगों को शर्म आनी चाहिए…आपके घर में मां-बाप हैं, बच्चे हैं…चू*** (गाली) की तरह वीडियो किए जा रहे हो। शर्म नहीं आती?

उनके इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- सनी देओल ने सही किया है। दूसरे यूजर ने कहा- सनी देओल का गुस्सा जायज है। तीसरे यूजर ने लिखा- मेरी तरफ से दो गाली और दे दो सर जी। चौथे यूजर ने लिखा- पाजी ने बिल्कुल सही कहा। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई, उन्हें अकेला छोड़ दो, उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं है।

बता दें, 10 नवंबर को अस्पताल में भर्ती हुए धर्मेंद्र को 12 नवंबर को डिसचार्ज किया गया। उन्हें अस्पताल से घर लाया गया। परिवार की ओर से आधिकारिक बयान में बताया गया कि धर्मेंद्र की देखरेख घर में की जाएगी। वहीं, परिवार ने मीडिया और लोगों से उन्हें प्राइवेसी देना का अनुरोध किया।

ये भी पढ़े : अभिनेता धर्मेंद्र की हालत स्थिर, परिवार द्वारा झूठी मौत की अफवाहों का खंडन

ये भी पढ़े : अस्पताल से अभिनेता धर्मेंद्र को छुट्टी, परिवार का फैसला, घर पर होगा इलाज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here