सुपरस्टार प्रभास जहां अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ के लिए सुर्खियों में हैं, वहीं उनकी दूसरी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्पिरिट’ भी चर्चाओं के केंद्र में है।
‘एनिमल’ जैसी ब्लॉकबस्टर देने वाले निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा इस मेगा-प्रोजेक्ट का निर्देशन कर रहे हैं, और उन्होंने फिल्म को लेकर एक अहम अपडेट साझा किया है, जिसने फैंस में उत्साह को बढ़ाया।
संदीप रेड्डी वांगा ने बताया कि ‘स्पिरिट’ का शूट नवंबर 2025 के अंत में शुरू होगा। प्रभास के साथ इस फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में शूटिंग शुरू होने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
फिल्म में प्रभास के अपोजिट तृप्ति डिमरी नजर आएंगी, जो आजकल बॉलीवुड और साउथ में पॉपुलर चेहरा बन चुकी हैं। बीते दिनों खबरें थीं कि चिरंजीवी फिल्म में प्रभास के पिता का किरदार निभा सकते हैं, लेकिन संदीप रेड्डी ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया।
उन्होंने साफ कहा कि चिरंजीवी किसी भी रूप में फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं, जब उनसे दक्षिण कोरियाई स्टार डॉन ली के विलेन के तौर पर शामिल होने के बारे में पूछा गया, तो निर्देशक ने इस पर न तो हां कही और न मना किया। इससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ी। ‘स्पिरिट’ प्रभास के करियर की सबसे महंगी और महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक है।
ये भी पढ़े : स्पिरिट का ऑडियो टीजर पांच भाषाओं में रिलीज, फैंस हुए उत्साहित












