रणवीर सिंह अभिनीत ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है और तीसरे वीकेंड में भी अपनी धुआंधार कमाई जारी रखी है। स्पाई थ्रिलर इस फिल्म ने भारत में 500 करोड़ क्लब में एंट्री मारते हुए हिंदी सिनेमा के लिए एक नया मील का पत्थर स्थापित कर दिया है।
शुक्रवार से रविवार के बीच फिल्म ने लगभग 100 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, और इस दौरान ‘धुरंधर’ ने ‘पठान’ और ‘एनिमल’ जैसी बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया। रविवार को ‘धुरंधर’ ने 40.30 करोड़ की कमाई की, जिससे इसका घरेलू कलेक्शन 579.20 करोड़ व वर्ल्डवाइड कमाई 870.36 हो गया।
तीसरे शनिवार को फिल्म ने 35.70 करोड़ कमाए। इस सफलता के साथ, ‘धुरंधर’ ने ब्लॉकबस्टर ‘गदर 2’ (525 करोड़) का लाइफटाइम रिकॉर्ड तोड़ दिया। ‘पठान’ (543 करोड़) और ‘एनिमल’ (553 करोड़) को भी पीछे छोड़ दिया है।
खास बात यह है कि यह मुकाम ‘धुरंधर’ ने सिर्फ हिंदी वर्जन से हासिल किया, जबकि ‘एनिमल’ और ‘पठान’ ने अपने डब वर्जन से भी अच्छी कमाई की थी।
धुरंधर की रफ्तार को देखते हुए यह संभावना है कि अगले हफ्ते तक 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर ले और ‘जवान’ (640 करोड़) के ऑल टाइम रिकॉर्ड को भी चुनौती दे। दिलचस्प है कि फिल्म पिछले कई दिनों से लगातार डबल डिजिट में कमाई कर रही है, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।
फिल्म के क्रिएटिव फ्रंट की बात करें तो, आदित्य धर निर्देशित ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह ने भारतीय एजेंट का किरदार निभाया है, जो कराची के गैंग और आतंकी नेटवर्क में घुसपैठ करता है।
फिल्म में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत के किरदार में दमदार प्रदर्शन किया, जिसकी आलोचकों और दर्शकों ने खूब तारीफ की। अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन, आर माधवन सहित अन्य स्टार्स ने भी फिल्म में अहम भूमिका निभाई है। फिल्म का सफर यहीं खत्म नहीं होता—‘धुरंधर’ का दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 में रिलीज होगा।
ये भी पढ़े : मेकर्स का बड़ा तोहफा, 19 मार्च 2026 को थिएटरों मे आएगा धुरंधर का सीक्वल
ये भी पढ़े : रणवीर सिंह का तूफान, ‘धुरंधर’ ने तोड़े ऐतिहासिक फिल्मों के रिकॉर्ड













