अनुशासन और सृजनात्मकता का उदाहरण बना CATC-230 कैंप

0
283

लखनऊ। CATC-230 कैंप गोसाईगंज के लाला महादेव महाविद्यालय में सातवें दिन एनसीसी के उत्तर प्रदेश ग्रुप के प्रमुख ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव ने कैंप का निरीक्षण किया।

ग्रुप कमांडर ने सर्वप्रथम क्वार्टर गार्ड का निरीक्षण करते हुए कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया, इसके साथ साथ रंगोली प्रतियोगिता पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता जिसका थीम विकसित भारत @2047 था उसका भी जजमेंट किया और कैडेट्स द्वारा बनाई रंगोली और पोस्टर की अत्यंत प्रशंसा की।

इस अवसर पर मुस्कान खत्री और उनके ग्रुप ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम से मंच पर चार चांद लगा दिया। कैडेट महक एवं कैडेट पलक द्वारा रैयामिक योग की प्रस्तुति देखकर ग्रुप कमांडर अचंभित रह गए और उन्होंने कैडेट्स के प्रयास की अत्यंत सराहना की और उनका मनोबल बढ़ाया।

ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव ने बढ़ाया कैडेट्स का मनोबल

विद्यालय के प्रबंधक अंबिका प्रसाद वर्मा ने भी अपनी संगीतमय प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।कैंप कमांडेंट कर्नल दिनेश कुमार पाठक एवं डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल कविता रामपुत्रा के साथ-साथ सूबेदार मेजर बाल बहादुर राणा, सूबेदार मेजर ओम प्रकाश यादव,

कैंप एजुडेंट लेफ्टिनेंट प्रतिमा शर्मा, लेफ्टिनेंट स्तुति बाजपेई, सहित लगभग 20 PI स्टाफ, सिविल स्टाफ सहित सभी के कार्य की सराहना करते हुए प्रोत्साहन के रूप में सर्टिफिकेट दिए।

लगभग 470 कैडेट्स ने कैंप में ग्रुप कमांडर से वार्तालाप कर उनका सीमित संसाधनों में कैंप में अपने जीवन को सरलता जीने लिए उत्साहित किया।

ये भी पढ़ें : गोमती टास्क फोर्स ने पूरा किया समर्पित सेवा का एक साल

ये भी पढ़ें : लेफ्टिनेंट कर्नल वीके झा ने जीता स्ट्राइव गोल्फ कप, वेटरन में एके सिंह चैंपियन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here