राजस्थानी सिनेमा जगत में एक और नई और अर्थपूर्ण फिल्म की दस्तक होने जा रही है। सामाजिक मुद्दो से जुड़ी आगामी राजस्थानी फीचर फिल्म
रिया राज फिल्म्स और राजपुरोहित एंटरटेनमेंट के बैनर तले ‘राधे कृष्णा’ का फर्स्ट लुक आज राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय करणी सेना शिव सिंह शेखावत द्वारा पोस्टर रिलीज कर जारी किया गया। इस दौरान फिल्म की पूरी स्टार कास्ट और प्रोडक्शन टीम मौजूद रही। इसके अलावा विधायक इंदिरा मीणा विधानसभा बोली बामनवास डॉक्टर किरोडी लाल मीना कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार पवन गोयल सफारी ग्रुप भी मौजूद थे।
गाँव की मिट्टी और हकीकत की कहानी
फिल्म ‘राधे कृष्णा’ केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि ग्रामीण समाज की एक कड़वी सच्चाई को पर्दे पर उतारने की कोशिश है। फिल्म की कहानी गाँव के भोले-भाले लोगों और उनकी जमीनों के इर्द-गिर्द घूमती है।
इसमें दिखाया गया है कि किस तरह भू-माफिया और बाहरी लोग ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर उनकी पुश्तैनी जमीनों को औने-पौने दामों में हड़प लेते हैं। यह एक सशक्त सोशल ड्रामा फिल्म है जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगी।
अनुभवी टीम और दमदार कलाकार
फिल्म का निर्देशन अनुभवी डायरेक्टर दिनेश राजपुरोहित कर रहे है, और असिस्टेंट डायरेक्टर का कार्य संभाला रहे हैं आबिद खान, और इस फिल्म के निर्माता राजवीर पोसवाल हैं। फिल्म को भव्य स्तर पर बनाने के लिए सह-निर्माता के रूप में भोमाराम देवासी है। फिल्म की कहानी विशजोश शर्मा द्वारा लिखी गई है।
फिल्म की मुख्य स्टार कास्ट
राजवीर पोसवाल, विशजोश शर्मा, आबिद खान, रितु कावट, खुशी खरे, दिव्या शर्मा, सिकन्दर चौहान, अल्ताफ हुसैन, दिनेश राजपुरोहित, चन्द्र दुआ, रिटा रोजर, गौरव देवासी, रामवीर सिंह, अर्जुन शर्मा ,किशन सिंह,नरेंद्र नाथ,रीटा रोजर, और ओ.पी. शर्मा। सत्यप्रकाश ,विजय राज,रणजीत सिंह,अशोक देवड़ा,प्रियंका सेनी,प्रेम बामणिया,फिरोज खान,राजू राणा
राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय करणी सेना दादा हुकुम शिव सिंह शेखावत ने दी शुभकामनाएं
पोस्टर विमोचन के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय करणी सेना दादा हुकुम शिव सिंह शेखावत ने फिल्म टीम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी फिल्में समाज में जागरूकता लाने का काम करती हैं।
उन्होंने फिल्म की सफलता के लिए पूरी टीम को बधाई दी, और राजस्थानी भाषा कला, व संस्कृति, को बढ़ावा देने के इस प्रयास को सराहा।
फिल्म के निर्माता राजवीर पोसवाल ने बताया कि फिल्म की शूटिंग ग्रामीण परिवेश में ही 19 जनवरी से शुरू की जा रही है ताकि दर्शक खुद को कहानी से जुड़ा हुआ, महसूस कर सकें। फिल्म का ट्रेलर और रिलीज 2026 में घोषणा की जा रही है।
ये भी पढ़ें : द ऑनसेट प्रोग्राम : एक्ट्रेस दीपिका की पहल, बदलेगी नए क्रिएटिव्स की राह













