स्वैग से अवेयरनेस: एड्स के प्रति जागरूक बनाएगी आकाशवाणी की पहल

0
108

लखनऊ, 09 जनवरी : राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर लोगों को एड्स के प्रति जागरुक करने और भारतीय सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी (UPSACS) और आकाशवाणी लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में 12 जनवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम “स्वैग से अवेयरनेस ” का आयोजन किया जाएगा।

लुलु माल में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में दर्शक लोकगीत , स्किट, क्विज, स्टैंडअप कॉमेडी और हास्य कविगोष्ठी का आनंद ले पाएंगे।

“स्वैग से अवेयरनेस” कार्यक्रम के बारे में आकाशवाणी लखनऊ की कार्यक्रम प्रमुख श्रीमती सुमोना पांडेय ने बताया कि सोमवार शाम तीन बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आकाशवाणी के प्रतिष्ठित कलाकारों संजोली पांडेय और डॉ रंजना अग्रहरि से लोकगीत, मुकुल महान , प्रियांशु गजेन्द्र की हास्य कविताओं, रेडियो जॉकी (RJ) की प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी।

साथ ही क्विज का आयोजन किया जायेगा। जिनके माध्यम से युवाओं में जीवन के प्रति सकारात्मक सोच और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित किया जा सके।

“स्वैग से अवेयरनेस” कार्यक्रम के बारे में UPSACS के संयुक्त निदेशक, रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें स्वस्थ जीवनशैली, एड्स के प्रति जागरूकता एवं सृजनात्मक गतिविधियों से जोड़ना आवश्यक है।

ये भी पढ़ें : 150 से अधिक कलाकारों की कृतियों से सजी ‘सृजन प्रदर्शनी’ का शुभारंभ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here