आलिया भट्ट ने सनी देओल स्टारर ‘बॉर्डर 2’ की समीक्षा करते हुए अपने सबसे अच्छे दोस्त वरुण धवन और फिल्म की पूरी टीम के लिए एक खास नोट लिखा है। दरअसल, अभिनेत्री की यह पोस्ट उनके दोस्त वरुण के सपोर्ट में है।
आलिया ने आज अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की तारीफ की है। उन्होंने फिल्म का एक सीन शेयर किया और लिखा कि यह कितनी खूबसूरत फिल्म है। उन्होंने डायरेक्टर अनुराग सिंह और पूरी टीम के शानदार काम की भी प्रशंसा की।
अभिनेत्री ने खास तौर पर अपने दोस्त वरुण धवन की बहुत तारीफ की। उन्होंने लिखा कि वरुण ने हर फ्रेम में अपना दिल और जान लगा दी है। उन्होंने लिखा, ‘मेरे प्यारे दोस्त ने कमाल कर दिया, साल की बहुत शानदार शुरुआत। पूरी टीम को बधाई।’

फिल्म ‘बॉर्डर 2’, 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वरुण धवन ने भारतीय सेना के बहादुर अधिकारी मेजर होशियार सिंह दहिया का रोल निभाया है। इस फिल्म में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी सहित अन्य स्टार्स भी हैं। यह फिल्म 1997 की मशहूर फिल्म ‘बॉर्डर’ की अगली कड़ी है, जो युद्ध और देशभक्ति पर आधारित है।
आलिया और वरुण ने पहले कई फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों ने 14 साल पहले करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसके बाद दोनों ने साथ में ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ और ‘कलंक’ जैसी फिल्मों में भी साथ काम किया है।
ये भी पढ़े : ‘लव एंड वॉर’ को लेकर बड़ा अपडेट, भंसाली की फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में











