छठे दौर के बाद ईशान लावण्या और आदर्श सारस्वत को संयुक्त बढ़त

0
202

लखनऊ। स्थानीय चौक स्टेडियम स्थित लालजी टंडन बहुउद्देशीय हॉल में खेली जा रही यूपी स्टेट रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में प्रदेश के विभिन्न जिलों से कुल 198 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 85 अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ियों ने बोर्ड पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

यूपी स्टेट रैपिड शतरंज

छठे चक्र की समाप्ति के बाद आगरा के ईशान लावण्या और आदर्श सारस्वत 5–5 अंकों के साथ संयुक्त बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि शाहजहाँपुर के आयुष सक्सेना, लखनऊ के आरव गुप्ता, कानपुर के अप्रीतम शुक्ला, प्रयागराज के शिवाय सिंह, मेरठ के गोपाल कृष्ण तथा वाराणसी के प्रखर त्रिपाठी,

माज इक़बाल और ऐशानी पाठक सभी 4.5–4.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। रैपिड चैंपियनशिप की समाप्ति के उपरांत आज दोपहर 2 बजे से ब्लिट्ज़ चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : शानदार खेल के दम पर संयम श्रीवास्तव ने जीती विजेता ट्रॉफी, शिवांगी महिला चैंपियन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here