लखनऊ। मैन ऑफ द मैच साकेत मिश्रा (53) के उपयोगी अर्धशतक से फायरबॉल्स मास्टर्स ने चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को केवीजीएन को तीन विकेट से पराजित किया।
चौक स्टेडियम पर केवीजीएन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में चार विकेट पर 173 रन का स्कोर बनाया। ऋषिल टंडन ने 38, रेहान ने नाबाद 35, विवेक यादव ने 27 व राशिद ने नाबाद 25 रन का योगदान दिया।
चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट
फायरबाल्स मास्टर्स से सवेंद्र सिंह व अजय कुमार लाल को एक-एक विकेट की सफलता मिली। जवाब में फायरबाल्स मास्टर्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.3 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाकर मैच जीत लिया।
सलामी बल्लेबाज शमी उल हक आठ रन ही बना सके। हालांकि साकेत मिश्रा ने 34 गेंदों पर सात चौके से 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा जीत में सौरभ सक्सेना ने नाबाद 26, अनिल सिंह ने नाबाद 24 व गुरबिंदर सिंह ने 17 रन का योगदान किया। केवीजीएन से रेहान को तीन विकेट की सफलता मिली।
ये भी पढ़ें : केवीजीएन की जीत में चमके जावेद व रेहान













