लखनऊ हॉस्टल का धमाल, जीती 38वां शास्त्री मेमोरियल गोल्ड कप की ट्रॉफी

0
78

लखनऊ। मध्य प्रदेश के गुना में 38वीं ऑल इंडिया लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल गोल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता का शानदार समापन रविवार को हुआ। फाइनल मैच में लखनऊ हॉस्टल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।

टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल लखनऊ हॉस्टल ने नागपुर के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में 6-0 से शानदार जीत दर्ज की। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में लखनऊ हॉस्टल ने एमपी अकादमी हॉस्टल को 3-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में लखनऊ हॉस्टल का मुकाबला बिलासपुर हॉस्टल से हुआ।

38वीं ऑल इंडिया लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट

निर्धारित समय तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा। इसके बाद हुए रोमांचक शूटआउट में लखनऊ हॉस्टल ने 5-3 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला रविवार को बिलासपुर रेलवे और लखनऊ हॉस्टल के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला।

फाइनल में लखनऊ हॉस्टल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 1-0 से जीत दर्ज कर 38वीं ऑल इंडिया लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल गोल्ड कप पर कब्जा जमाया।

प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार ललित पटेल, सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड का पुरस्कार शाहरुख अली, और सर्वश्रेष्ठ गोल स्कोरर का पुरस्कार नीरज प्रजापति को प्रदान किया गया। टूर्नामेंट के दौरान टीम के प्रशिक्षक रंजीत राज एवं सह प्रशिक्षक उपेंद्र चौहान थे।

ये भी पढ़ें : स्पिनरों के दम पर यूपी ने चंडीगढ़ को हराया, नॉकआउट की उम्मीदें कायम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here