रोमांचक जीत के साथ केडी सिंह बाबू स्टेडियम ने जीती विजेता ट्रॉफी

0
41

लखनऊ। केडी सिंह बाबू स्टेडियम की टीम ने पंडित दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता का खिताब रोमांचक जीत के साथ अपने नाम कर लिया।

उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के निर्देशानुसार जिला खेल कार्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हाल में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में केडी सिंह बाबू स्टेडियम ने चौक स्टेडियम की टीम को 13-11 से हराया।

जिला स्तरीय जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता

प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि उप क्रीड़ाधिकारी अरविंद कुशवाहा व विशिष्ट अतिथि उपक्रीड़ाधिकारी राजेश गौड़ ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किया।

इस अवसर पर लखनऊ जिला हैंडबॉल संघ के सचिव डा सुमंत कुमार पाण्डेय, केडी सिंह बाबू स्टेडियम के हैंडबॉल कोच मो तौहीद, जिम्नास्टिक कोच रविकांत यादव व अन्य मौजूद रहे।

इससे पूर्व खेले गए सेमीफाइनल में केडी सिंह बाबू स्टेडियम ने आरडीएसओ को 12-9 से और चौक स्टेडियम ने गुरुकुल अकादमी को 16-11 से हराकर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया था।

ये भी पढ़ें : 10 फरवरी को होगी जिला स्तरीय जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here