उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया लखनऊ में बंधन बैंक की नई शाखा का उद्घाटन

0
120

लखनऊ : बंधन बैंक ने आज आशियाना, लखनऊ, उत्तर प्रदेश में अपनी नई शाखा खोलने की घोषणा की। इस शाखा का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, ब्रजेश पाठक ने बंधन बैंक के कार्यकारी निदेशक और सीबीओ, राजिंदर कुमार बब्बर और रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम तथा विवेकानंद पॉलीक्लिनिक एंड इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़, लखनऊ के सचिव, स्वामी मुक्तिनाथानंद की मौजूदगी में किया।

इस मौके पर बंधन बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। बैंक ने नई शाखा के उद्घाटन के अलावा, अपने सीएसआर पहल के तहत विवेकानंद पॉलीक्लिनिक एंड इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़, लखनऊ, उत्तर प्रदेश को एक उन्नत लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस दान किया।

उत्तर प्रदेश में बैंकिंग शाखाओं की कुल संख्या 560 हुई

एम्बुलेंस को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, ब्रजेश पाठक और बंधन बैंक के कार्यकारी निदेशक और सीबीओ, राजिंदर कुमार बब्बर ने स्वामी मुक्तिनाथानंद, सचिव, रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम और विवेकानंद पॉलीक्लिनिक एंड इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़, लखनऊ को सौंपा।

विवेकानंद पॉलीक्लिनिक एंड इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ को उन्नत लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस दान किया

शाखा नेटवर्क के विस्तार से स्पष्ट है कि बैंक विविधीकरण और अपनी राष्ट्रीय स्तर पर उपस्थिति बढ़ाने पर ज़ोर दे रहा है। आशियाना, लखनऊ में नई शाखा के उद्घाटन से बैंक अपने ग्राहकों की अलग-अलग वित्तीय ज़रूरतें बेहतर तरीके से पूरी कर पाएगा।

बैंक इस विस्तार के साथ ग्राहकों के लिए नवोन्मेषी बैंकिंग समाधानों की उपलब्धता बढ़ा रहा है। बैंक इस लॉन्च के साथ, अब उत्तर प्रदेश में 560 बैंकिंग शाखाओं के मज़बूत नेटवर्क का परिचालन करता है, जो 32 लाख से ज़्यादा ग्राहकों और पूरे भारत में 6,490 से ज़्यादा बैंकिंग शाखाओं को सेवा प्रदान करता है।

बैंक ने सीएसआर के तहत पूरे भारत में 18 उन्नत लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस दान किये 

बंधन बैंक के कार्यकारी निदेशक और सीबीओ, राजिंदर कुमार बब्बर ने कहा, “हम ग्राहकों की बदलती ज़रूरतों को पूरा करने के लिए उत्पादों और सेवाओं में बदलाव कर उन्हें बेहतरीन अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी प्रतिबद्धता के तहत, हमें आशियाना, लखनऊ में नई शाखा खोलने की घोषणा करते हुए अत्यंत खुशी हो रही है।

आने वाले दिनों में वृद्धि दर्ज करते हुए, हम सतत विकास और बदलती उम्मीदों को पूरा करने वाले नवोन्मेषी, लचीले समाधान प्रदान करने पर ध्यान दे रहे हैं।

इसके अलावा, अपनी कॉर्पोरेट सामजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) से जुड़ी पहलों के ज़रिए, हम आपात चिकित्सा व्यवस्था बढ़ाना और विभिन्न समुदायों को सेवा प्रदान करने वाले अस्पतालों को समर्थन प्रदान करना चाहते हैं।

इस पहल के साथ, हम लोगों की ज़िंदगी में बदलाव लाना चाहते हैं, साथ ही यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि सबसे अधिक ज़रूरत के समय चिकित्सा उपलब्ध हो।”

बैंक ने अपनी 10वीं सालगिरह के जश्न के उपलक्ष्य के तौर पर, विभिन्न समुदायों के लिए आपात चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के लिए पूरे भारत में कुल 18 उन्नत लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस दान की है।

यह पहल स्वास्थ्य सेवा की पहुंच और चिकित्सा हासिल करने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को दिखाती है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि आपात स्थिति में मरीज़ों को समय पर चिकित्सा मिले।

ये एम्बुलेंस देश भर के जाने-माने मेडिकल संस्थानों और स्वास्थ्य संगठनों को दान की गई हैं, जिनमें दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद, कोलकाता, हैदराबाद, कटक, वडोदरा, जयपुर, मथुरा, जालंधर, अहमदनगर, पूर्व मेदिनीपुर, मुर्शिदाबाद, सूरत और सिकंदराबाद के संस्थान और संगठन शामिल हैं।

कई राज्यों में स्वास्थ्य से जुड़े ढांचे को बेहतर बनाकर और अस्पतालों की मदद कर, बैंक अपेक्षाकृत अधिक मज़बूत, स्वस्थ और प्रतिकूल परिस्थतियों को झेल जाने वाले समुदाय के निर्माण में योगदान दे रहा है।

ये भी पढ़ें : एआरओ लखनऊ के तहत अग्निवीर जीडी भर्ती जारी, युवाओं में उत्साह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here