राम चरण और उपासना ने बेटे-बेटी के नामों के पीछे का आध्यात्मिक अर्थ बताया

0
35
साभार : गूगल

31 जनवरी को साउथ सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला ने जुड़वां बच्चों का स्वागत किया था। यह जोड़ा पहले से बेटी क्लिन कारा के माता-पिता हैं और अब उनके परिवार में एक और बेटी और बेटे के आने से खुशियों का माहौल है।

हैदराबाद स्थित अपने आवास पर आयोजित एक निजी नामकरण समारोह में दोनों ने अपने जुड़वां बच्चों के नामों का खुलासा करते हुए उनके पीछे का आध्यात्मिक अर्थ भी साझा किया। एक बातचीत के दौरान राम चरण और उपासना ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम शिवराम और बेटी का नाम अनवीरा देवी रखा है।

राम चरण ने कहा, नामकरण हमारे लिए बेहद निजी और आध्यात्मिक फैसला था। हमने इस पर गहराई से विचार किया और हमारे माता-पिता ने भी इस यात्रा में अहम भूमिका निभाई। हमारे बेटे का नाम शिवराम दो शाश्वत आदर्शों, भगवान शिव और भगवान राम का प्रतीक है। यह संयम के साथ शक्ति और धर्म के साथ भक्ति को दर्शाता है।

बेटी के नाम के बारे में बताते हुए राम चरण ने कहा, अनवीरा देवी असीम साहस और दिव्य नारी शक्ति का प्रतीक है। ‘वीरा’ वीरता को दर्शाता है और ‘अन’ इसे असीमता तक विस्तार देता है। ‘देवी’ शब्द हमने जानबूझकर जोड़ा है, ताकि यह याद रहे कि शक्ति और करुणा साथ-साथ चल सकती हैं।

राम चरण और उपासना ने जून 2012 में विवाह किया था और जून 2023 में उनकी पहली संतान क्लिन कारा का जन्म हुआ था। अब जुड़वां बच्चों के आगमन से उनका परिवार और भी पूर्ण हो गया है।

ये भी पढ़े : राम चरण–उपासना के घर डबल खुशखबरी, जुड़वा बच्चों ने लिया जन्म

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here