रोमांचक मुकाबलों के बाद जेएनपीजी और लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज फाइनल में

0
23

श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय लखनऊ में चल रहे 53 वे श्रीमती सुंदरी देवी अंतर महाविद्यालय किक्रेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन श्री जेएनपीजी कॉलेज एवम लखनऊ विश्वाविद्यालय के बीच पहला सेमी फाइनल खेला गया। जिसमें जेएनपीजी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुऎ 143 रन नौ विकेट खोकर 20 ओवर में बनाए।

जवाब में लखनऊ विश्वाविद्यालय की टीम ने 20 ओवर में 121 रन आठ विकेट गवाकर बनाए। जेएनपीजी कॉलेज ने लखनऊ विश्वाविद्यालय की टीम को 22 रनों से हरा करके फाइनल में प्रवेश किया। मैंन आफ द मैच, बॉलर प्रवीन यादव को चुना गया। उन्होंने एक मैडनओवर में एक विकेट भी लिया।

इसी के साथ ग्राउंड में आज दूसरा सेमी फाइनल बीएसएनवी पीजी कॉलेज ओर लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज की टीमों के बीच हुआ। लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। इस टीम ने 15 ओवर में 246 रन बनाए।

टीम की ओर से 107 रन आयुष पाण्डेय ने बनाए। जिन्हें मैंन आफ द मैच भी घोषित किया गया। जवाब में बीएसएनवी पीजी कॉलेज की टीम केवल 95 रन बना सकी और लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज ने 151 रन की बड़ी जीत दर्ज की। लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज और जेएन पीजी कॉलेज की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया।

इनके बीच फाइनल मुकाबाला दिनांक 14 फरवरी को प्रातः 9:30 बजे स्पोर्ट्स मैदान में खेला जाएगा। श्रीमती सुंदरी देवी किक्रेट टूर्नामेंट का समापन समारोह 1:00 बजे महाविद्यालय स्पोर्ट्स ग्राउंड में विजयी खिलाडियों को पुरस्कार एवम प्रमण पत्र वितरण के साथ संपन्न होगा।

इस अवसर पर स्पोर्ट्स बोर्ड प्रभारी, प्रो मधु गौड, प्रो बलवंत सिंह, डॉ अभिषेक सिंह सहित अनेक शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here