सीमैप में शैक्षिक भ्रमण: छात्रों ने टिश्यू कल्चर और ड्रोन आधारित खेती देखी

0
38

लखनऊ: केंद्रीय विद्यालय, शिवगढ़, रायबरेली,उत्तर प्रदेश के 150 विद्यार्थियों एवं 5 शिक्षकों का दल सीएसआईआर–केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (सीमैप), लखनऊ के शैक्षिक भ्रमण पर आया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को संस्थान की अनुसंधान गतिविधियों, राष्ट्रीय योगदान तथा औषधीय एवं सगंध पौधों के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी गई।

औषधीय एवं सगंध पौधों के अनुसंधान एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की ली जानकारी

इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के परिचय सत्र से हुई, जिसमें डॉ. ऋषिकेश भिसे द्वारा सीमैप की प्रमुख गतिविधियों, कृषक उन्मुख कार्यक्रमों एवं तकनीकी उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया।

डॉ. भास्कर शुक्ला, जिज्ञासा नोडल, सीएसआईआर-सीमैप ने ‘जिज्ञासा’ कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों हेतु संचालित गतिविधियों पर प्रकाश डाला तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास पर बल दिया।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने टिश्यू कल्चर प्रयोगशाला, बीसीएफ इकाई, आसवन इकाई, प्रदर्शन प्लॉट, मानव पार्क तथा वर्मी कम्पोस्ट इकाई का अवलोकन किया। वैज्ञानिकों एवं तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा पौध संवर्धन, आवश्यक तेल आसवन प्रक्रिया, सतत कृषि पद्धतियों एवं जैविक अपशिष्ट प्रबंधन के विषय में जानकारी प्रदान की गई।

इसके अतिरिक्त, कृषि क्षेत्र में ड्रोन तकनीक के उपयोग पर एक विशेष प्रदर्शन भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रिसीजन फार्मिंग, फसल निगरानी एवं आधुनिक कृषि प्रबंधन प्रणालियों का प्रदर्शन किया गया।

यह शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी सिद्ध हुआ, जिससे उनमें वैज्ञानिक सोच एवं अनुसंधान के प्रति रुचि विकसित हुई।

ये भी पढ़ें : किसानों को सिखाई गई औषधीय फसलों की उन्नत जैविक तकनीक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here