मुंबई : आरआरग्लोबल द्वारा संचालित 16वें आर आर लक्ष्य कप 2025 के लिए मंच पूरी तरह तैयार है। भारत के शीर्ष 20 रैंकिंग वाले 10 मीटर एयर राइफल निशानेबाज़ आज नवी मुंबई के पनवेल स्थित कर्नाला स्पोर्ट्स अकादमी के लक्ष्य शूटिंग क्लब पहुंचे। यह आमंत्रण-आधारित टूर्नामेंट 21 और 22 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।
21 फरवरी को क्वालिफिकेशन राउंड में चार रिले होंगे, जिनकी शुरुआत सुबह 09:30 बजे से होगी। इसके बाद 11:30, 01:30 और 03:30 बजे रिले आयोजित किए जाएंगे। शाम 05:00 से 19:00 बजे तक फ्री ट्रेनिंग सत्र होगा। 22 फरवरी को शेष दो क्वालिफिकेशन रिले सुबह 09:30 और 11:30 बजे होंगे।
इसके बाद दोपहर 2:00 बजे जूनियर 10 मीटर एयर राइफल फाइनल और 3:30 बजे सीनियर 10 मीटर एयर राइफल फाइनल आयोजित होगा। पुरस्कार वितरण समारोह 17:30 बजे से शुरू होगा, जिसके बाद 20:00 बजे समापन भोज (क्लोज़िंगबैंक्वेट) आयोजित किया जाएगा।
सीनियर चैंपियन को ₹1.5लाख की पुरस्कार राशि और रोटेटिंग सिल्वर ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, जो वर्तमान में भारतीय नौसेना की किरणजाधव के पास है। जूनियर चैंपियन को ₹75,000 की पुरस्कार राशि मिलेगी, जबकि अन्य पोडियम फिनिशर्स को भी नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
खिलाड़ियों को उपकरण साझेदार कै पापीस्पोर्ट्स और एक्सेसरीज़ साझेदार तिरो स्पोर्ट्स द्वारा शूटिंग उपकरण और एक्सेसरीज़ के लिए भी प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा।
लक्ष्य शूटिंग क्लब की संस्थापक और हाई-परफॉर्मेंस डायरेक्टर सुमा शिरूर ने कहा, “लक्ष्य कप अब भारत की सबसे प्रतिष्ठित आमंत्रण-आधारित राइफल प्रतियोगिताओं में से एक बन चुका है,
जो उभरते और एलीट निशानेबाज़ों के लिए प्रशिक्षण उत्कृष्टता और प्रतिस्पर्धात्मक दबाव के बीच की खाई को पाटने का काम करता है।” यह प्रतियोगिता भारत के सर्वश्रेष्ठ जूनियर और सीनियर राइफल निशानेबाज़ों को एक मंच पर ला रही है।
प्रमुख प्रतिभागी
• किरण जाधव – मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन, विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता और लक्ष्यकप की वर्तमान सीनियर चैंपियन
• सोनम मस्कर – आईएसएसएफ विश्वकप पदक विजेता
• पार्थमाने – मौजूदा राष्ट्रीय खेल चैंपियन और जूनियर विश्वचैंपियन
• राजश्रीसांचेती – अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़ और पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन
• ओजस्वीठाकुर – एशियाई युवा चैंपियनशिप स्वर्ण पदक विजेता
ये भी पढ़ें : राइफल शूटिंग का एलीट इवेंट, लक्ष्य कप में बड़े नाम आमने-सामने













