आठ अनुभवी चेहरों के साथ छह संभावित डेब्यू, संतुलित दिखी भारतीय टीम

0
42

नई दिल्ली : एएफसी महिला एशियन कप ऑस्ट्रेलिया 2026 के लिए भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम की 26 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है।

ग्रुपसी में शामिल भारत अपने अभियान की शुरुआत 4 मार्च को पर्थ रेक्टैंगुलर स्टेडियम में वियतनाम के खिलाफ शाम 4:30 बजे (भारतीय समयानुसार) करेगा। इसके बाद 7 मार्च को उसी मैदान पर जापान से मुकाबला होगा।

ग्रुप चरण का अंतिम मैच 10 मार्च को वेस्टर्न सिडनी स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे (भारतीय समयानुसार) चीनी ताइपे के खिलाफ खेला जाएगा।

एएफसी महिला एशियन कप ऑस्ट्रेलिया 2026 के लिए 26 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित

प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें और सर्वश्रेष्ठ दो तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें क्वार्टरफाइनल में पहुंचेंगी। क्वार्टर फाइनल जीतने वाली चार टीमें सीधे फीफा महिला विश्व कप ब्राज़ील 2027 के लिए क्वालीफाई करेंगी। क्वार्टर फाइनल में हारने वाली टीमें शेष दो प्रत्यक्ष स्थानों के लिए प्ले-ऑफ खेलेंगी।

प्ले-ऑफ में हारने वाली दो टीमों को ब्राज़ील के लिए प्ले-ऑफ टूर्नामेंट के जरिए एक और अवसर मिलेगा। चार सप्ताह के प्रशिक्षण शिविर के बाद ब्लू टाइग्रेसेज़ 11 फरवरी को पर्थ पहुंचीं।

26 खिलाड़ियों की इस टीम में आठ खिलाड़ी 2022 में भारत में आयोजित पिछले एशियनकप का हिस्सा थीं—स्वीटी देवी नांगबाम, शिल्की देवीहेमाम, संजू, अंजूतमांग, प्यारी ज़ाक्सा, ग्रेस डांगमेई, मनीषा कल्याण और सौम्या नारायणासामी।

हालांकि कोविड-19 संक्रमण के कारण भारत को उस टूर्नामेंट से एक मैच के बाद हटना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया में चुनौती के लिए तैयार इस टीम में छह संभावित डेब्यू खिलाड़ी भी शामिल हैं,

जिन्हें अबतक भारत की सीनियर टीम  के लिए कैप नहीं मिली है—डिफेंडर सरिता युमनाम और सुष्मिता लेपचा, मिडफील्डर जसोडा मुंडा, सान फिदानोंगरुम और अवेका सिंह तथा फॉरवर्ड का व्यापक्किरिसामी।

ये भी पढ़ें : स्वीडन में गूंजेगी भारतीय ‘शेरनियों’ की दहाड़! 4 स्वीडिश क्लबों से होगा ‘महा-मुकाबला’

ग्रेस डांगमेई टीम की सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली और सर्वाधिक गोल करने वाली खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 91 मैचों में 23 गोल किए हैं। 1995 में जन्मी अंजूतमांग 30 वर्ष की उम्र में टीम की सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी हैं। वहीं शिल्कीदेवीहेमाम 20 वर्ष की उम्र में सबसे युवा खिलाड़ी हैं, जैसा कि वह 2022 संस्करण में भी थीं।

क्लब प्रतिनिधित्व की बात करें तो ईस्टबंगाल एफसी के सर्वाधिक आठ खिलाड़ी टीम में शामिल हैं, इसके बाद सेतुएफसी (छह) और श्रीभूमिएफसी (चार) का स्थान है। डेनमार्क के नेस्टवेडएचजी के लिए खेलने वाली अवेकासिंह और पेरू के अलियांज़ालीमा से जुड़ी मनीषा कल्याण विदेश में क्लब फुटबॉल खेलने वाली दो खिलाड़ी हैं।

एएफसी महिला एशियन कप ऑस्ट्रेलिया 2026 के लिए भारत की टीम:
  • गोलकीपर: पंथोई चानू एलंगबाम, श्रेया हूडा, सौम्या नारायणासामी
  • डिफेंडर: अस्तम ओरांव, जूली किशन, मार्टिना थोकचोम, निर्मला देवी फंजौबाम, संजू, सरिता युमनाम, शिल्की देवी हेमाम, सुष्मिता लेपचा, स्वीटी देवी नांगबाम
  • मिडफील्डर: अंजू तमांग, अवेका सिंह, बाबीना देवी लिशाम, जसोडा मुंडा, सान फिदानोंगरुम, संगीता बसफोर
  • फॉरवर्ड: ग्रेस डांगमेई, काव्या पक्किरिसामी, लिंडा कोम सेर्तो, मालविका पी, मनीषा कल्याण, प्यारी ज़ाक्सा, रिम्पा हालदार, सौम्या गुगुलोथ।
  • मुख्य कोच: अमेलिया वाल्वेर्दे
  • सहायक कोच: क्रिस्पिन छेत्री
  • सहायक कोच: प्रिया पीवी
  • गोलकीपिंग कोच: एली अविला
  • गोलकीपिंग कोच: मारियो अगुइआर
  • स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच: जोसे सांचेज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here