साइबर चुनौतियों से लड़ने के लिए हमें तैयार रहना होगा: राम कुमार

0
69

लखनऊ: उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ़ फॉरेंसिक साइंस लखनऊ में आईफोरसी (I4C) गृह मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से आयोजित पांचवा साप्ताहिक कोर्स साइबर सिक्योरिटी एन्ड डिजिटल फोरेंसिक कोर्स का समापन किया गया जिसके मुख्य अतिथि वरिष्ठ आईपीएस रामकुमार अपर पुलिस महानिदेशक लॉजिस्टिक्स यूपी थे।

यूपीएसआईएफएस में साइबर सिक्योरिटी एन्ड डिजिटल फोरेंसिक का पांचवां कोर्स पूरा

जिन्हें यूपीएसआईएफएस के संस्थापक निदेशक डॉ.जी.के. गोस्वामी ने मंच पर स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम् प्रदान कर सम्मानित किया। इस कोर्स में यूपी सहित गोवा उत्तराखण्ड, मध्य बिहार, झारखण्ड, उड़ीसा एवं तेलंगाना के कुल 40 पुलिस अधिकारियों ने प्रतिभाग किया था।

इस साप्ताहिक कोर्स में विषय विशेषज्ञों द्वारा साइबर एवं फॉरेंसिक से संबंधित विषयों पर अध्ययन कराया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एडीजी राम कुमार ने कहा कि हमें भविष्य में आने वाली साइबर की चुनौतियों के लिए लगातार तैयार रहना होगा, जिसका निदान मात्र प्रशिक्षण से ही संभव है।

जितना हम साइबर की बारीकियों से प्रशिक्षित होंगे उतना ही हम निस्तारण में त्वरित गति से कार्य कर सकेंगे और आज के युग में पुलिस के लिए यह महती जरूरी हैl उन्होंने कहा कि पहले एसी परिस्थिति मे हमे सतर्क रह कर समाज को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक भी करना होगा।

एजेंटिक साइबर क्राइम की संभावना में सतर्कता जरूरी : डॉ जीके गोस्वामी

उन्होंने कहा कि साइबर चुनौतियों से लड़ने का ज्ञान मात्र हमें साइबर के प्रशिक्षण ही दे सकते है और यही निदान है। राम कुमार ने कहा कि वर्तमान में यह फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट उत्तर प्रदेश में साइबर विधा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। अल्प समय में इतना विकास करना यह अपने आप में असाधारण है।

उन्होंने इसके लिए डॉ जी के गोस्वामी को बधाई भेजें उम्मीद है आप लोगों ने विशेष ज्ञान हासिल किया होगा। इस अवसर पर संस्थापक निदेशक डॉ जीके गोस्वामी ने संस्थान में चल रहे कोर्स के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान समय में अधिकांश अपराध साइबर स्पेस में हो रहे है।

इसलिए ऐसी परिस्थिति में हमें प्रशिक्षित होकर साइबर एवं डिजिटल फॉरेंसिक अपराध से लड़ने के लिए तैयार रहना होगा।आने वाले समय में एजेंटिक क्राइम की संभावनाएं बढ़ रही हैं इसलिए हमें लगातार सतर्क रहना होगा। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक हेमराज मीणा ने सभागार में उपस्थित समस्त अधिकारियों का अभार प्रकट किया।

कार्यक्रम का संचालन जनसंपर्क अधिकारी संतोष तिवारी ने किया। इस अवसर पर उप निदेशक जितेन्द्र श्रीवास्तव, गिरिजेश राय, डॉ पलक, उप निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह, अमर सिंह एवं कार्तिकेय सहित अन्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : साइबर चुनौतियों से लड़ने का ज्ञान मात्र साइबर प्रशिक्षण : अनुराग यादव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here