गोरखपुर। मैन ऑफ द मैच अजीत वर्मा (दो विकेट, नाबाद 16 रन) के आलराउंड खेल से क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) ने 11वीं आल इंडिया टी20 प्राइज मनी लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले दिन क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड को सात विकेट से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।
लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच के पहले दिन क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.2 ओवर में 94 रन ही बना सकी।
टीम से संस्कार रावत ने 19 रन, नीरज सिंह ने 16 जबकि चेतन तथा अभय ने 13-13 रन का योगदान दिया। सीएएल से रोहित द्विवेदी ने तीन जबकि अजीत वर्मा तथा आतिफ साजिद ने दो-दो विकेट हासिल किए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की टीम ने 12.1 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की जीत में प्रियांशु पांडेय ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए।
दूसरी ओर हिमांशु असनोरा ने 27 व अजीत वर्मा ने 16 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। उत्तराखंड से रविंद्र नेगी, अभय छेत्री एवं आकाश सैनी ने एक-एक विकेट मिला।
ये भी पढ़ें : गोरखपुर में टी-20, लक्ष्य चैंपियंस ट्रॉफी में भिड़ेंगी देश की आठ प्रमुख टीमें
ये भी पढ़ें : सहगल क्लब, नई दिल्ली ने लगातार दूसरी बार जीती लक्ष्य चैंपियंस ट्रॉफी










