तारा सुतारिया की नई शुरुआत: अपना पहला घर खरीदा, देखें स्टाइलिश झलक

0
277
TARA💫 (@tarasutaria)

अभिनेत्री तारा सुतारिया अक्सर अपने काम से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, और अब उन्होंने एक नया अध्याय शुरू किया है।

TARA💫 (@tarasutaria)

हाल ही में तारा ने अपना पहला घर खरीदा है, जिसकी कुछ झलक उन्होंने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। तस्वीरों में वह अपने आलीशान घर में आराम से बैठी और स्टाइलिश अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि उन्होंने अपने घर की थीम के रंगों से मेल खाते हुए साड़ी पहन रखी थी।

TARA💫 (@tarasutaria)

अभिनेत्री ने पोस्ट में लिखा, “नई शुरुआत के नाम… अपने पहले घर में ढेर सारी हंसी और प्यार के साथ और साल 2026 का खुले दिल और बाहों के साथ स्वागत करते हुए।” फैंस और दोस्त तारा सुतारिया के इस पोस्ट पर काफी  उत्साहित दिखे।

TARA💫 (@tarasutaria)

कमेंट में उनकी करीबी दोस्त कृष्णा श्रॉफ ने लिखा, “ब्यूटिफुल।” जहां तारा की निजी जिंदगी में यह नया मोड़ है, वहीं उनके करियर की चमक भी कम नहीं है।

भले ही वह अभी तक कम फिल्मों में नजर आई हैं, लेकिन हर बार अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ती हैं। तारा सिर्फ अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक कमाल की गायिका भी हैं।

TARA💫 (@tarasutaria)

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत गायिकी से की थी। पहले वे एक टीवी शो में गायिकी के लिए नजर आईं और फिर ‘द सूट लाइफ ऑफ करण एंड कबीर’ और ‘ओए जस्सी’ जैसे शोज़ में अभिनय किया।

बॉलीवुड में कदम उन्होंने फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से रखा, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर ने बेस्ट डेब्यूडेंट अवॉर्ड से नवाजा।

TARA💫 (@tarasutaria)

ये भी पढ़े : संजू बाबा का लखनऊ दौरा: मुख्यमंत्री से मुलाकात, फैंस ने किया दिल से स्वागत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here