2025 अहान पांडे के लिए गेमचेंजर साबित हुआ। उन्होंने मोहित सूरी की फिल्म सैयारा से बॉलीवुड में कदम रखा और डेब्यू के साथ ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया। फिल्म में उनके साथ अनीत पड्डा लीड रोल में थीं। ‘सैयारा’ की सक्सेस के बाद अब अहान अपने करियर की दूसरी और बड़ी फिल्म के लिए तैयार हैं।
अब अहान पांडे निर्देशक अली अब्बास जफर की एक्शन-रोमांस फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है। अली अब्बास जफर ने सोशल मीडिया पर अहान के साथ तस्वीर साझा करके लिखा, “Power di nahi jaati, li jaati hai… Ready to roll @ahaanpandayy.”
Power Isn’t Given … Its TAKEN . Let’s Roll 🔥 #AhaanPanday pic.twitter.com/0xt8P1Yveu
— ali abbas zafar (@aliabbaszafar) February 23, 2026
तस्वीर में अहान ब्लैक आउटफिट और लेदर जैकेट में एक्शन हीरो वाले अंदाज में नजर आए, जबकि अली अब्बास जफर भी ऑल-ब्लैक लुक में दिखाई दिए। पोस्ट सामने आते ही फैंस ने जबरदस्त उत्साह दिखाया। मुंबई में फिल्म का पहला शेड्यूल लगभग एक महीने तक चलेगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का एक अहम एक्शन शेड्यूल मई 2026 में लंदन में शूट किया जाएगा। यह हाई-ऑक्टेन सीक्वेंस करीब 5 दिनों तक फिल्माया जाएगा। इसके लिए अहान ने हथियार चलाने और एक्शन ट्रेनिंग की खास तैयारी की है।
बताया जा रहा है कि इस फिल्म में वह ‘सैयारा’ से बिल्कुल अलग, ज्यादा रफ-टफ और एक्शन अवतार में दिखेंगे। निर्देशक की पोस्ट के बाद फैंस ने कमेंट सेक्शन में उत्साह जाहिर किया। किसी ने लिखा—“आखिरकार हो रहा है,” तो किसी ने कहा—“अहान को फिर से बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार नहीं कर सकता।”
ये भी पढ़े : आलिया भट्ट का शानदार बाफ्टा डेब्यू, राहा से प्रेरित होकर बढ़ाया आत्मविश्वास













