दिल्ली और एयरफोर्स की दमदार जीत, पूल बी में मुकाबला रोचक

0
35

गोरखपुर : लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित, मंडल क्रिकेट संघ से सम्बद्ध और उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त 11वीं आल इंडिया टी20 प्राइज मनी लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में आज रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर पूल बी में इंडियन एयरफोर्स ने हरियाणा को 7 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए दो अंक अर्जित किए।

वहीं दूसरे मुकाबले में दिल्ली की टीम ने राजस्थान की टीम को 6 विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज करते हुए दो अंक अर्जित किए। पूल बी के अन्तर्गत पहले मैच में हरियाणा की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा ने निर्धारित 20 ओवरों के मैच में सभी विकेट खोकर 125 रन बनाए।

11वीं आल इंडिया टी20 प्राइज मनी लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता

हरियाणा के नमन ने 35 रन और रक्षित ने 21 रनों का योगदान दिया। इंडियन एयरफोर्स की ओर से गौरव कोचर ने 4, राजबहादुर और अर्जुन ने 2-2 जबकि विनीत ने एक विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इंडियन एयरफोर्स की टीम 18 ओवर में 3 विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य पूरा कर लिया।

इंडियन एयरफोर्स के गौरव कोचर ने 48 और शशांक ने 26 और देवेंद्र ने 23 व विकास ने नाबाद 16 रनों का योगदान दिया। हरियाणा के नमन, सैंडी और आयुष ने एक-एक विकेट लिया।

मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार इंडियन एयरफोर्स के गौरव कोचर को डॉक्टर अजय सिंह ने दिया जबकि मैच का शुभारंभ डॉक्टर अशोक यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर के किया।

इसी ग्रुप के दूसरे मैच में दिल्ली और राजस्थान के बीच खेले गए मैच में राजस्थान की टीम ने 20 ओवरो में सभी विकेट खो करके 144 रन का स्कोर खड़ा किया। राजस्थान की ओर से यशस्वी ने 32 रन और अजय सिंह और अमन यादव ने 26 -26 रनों का योगदान दिया।

ये भी पढ़ें : एयरफोर्स ने राजस्थान को हराया, हरियाणा ने दिल्ली को चौंकाया

दिल्ली की ओर से अंकित और राजेश शर्मा ने दो-दो  जबकेि अजीत सम्पर्क, अमृत और सुल्तान ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम 17.5 ओवर में 4 विकेटपर निर्धारित लक्ष्य पा लिया।

दिल्ली की ओर से अंकित ने 58 और कुणाल ने 48 हर्षित ने 21 रनों का योगदान दिया। राजस्थान की ओर से यशस्वी ने 4 विकेट प्राप्त किया। इस मैच के मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिल्ली के अंकित को डॉक्टर विनोद ने दिया।

27 फरवरी के मैच 
  • पहला : इंडियन एयर फ़ोर्स बनाम दिल्ली (रेलवे क्रिकेट ग्राउंड) प्रातः 9:00 बजे से
  • दूसरा : हरियाणा बनाम राजस्थान रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर 12 .00 बजे से

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here