दक्षिण भारतीय सिनेमा के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब आधिकारिक तौर पर शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस खास मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते ही वायरल हो गईं, जिन पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
दुल्हन के जोड़े में रश्मिका बेहद खूबसूरत दिखी, वहीं विजय भी पारंपरिक अंदाज में शानदार दिखे। दोनों ने सुबह तेलुगु रीति-रिवाजों से शादी की, जबकि शाम को कोडवा परंपराओं के साथ विवाह की रस्में पूरी कीं।

शादी के बाद रश्मिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करते हुए एक भावुक नोट भी लिखा। उन्होंने विजय को अपना ‘पति’ बताते हुए लिखा कि वह वही इंसान हैं जिन्होंने उन्हें सच्चे प्यार का मतलब समझाया और जिंदगी में सुकून का एहसास कराया। उन्होंने साथ में एक खूबसूरत जीवन जीने की कामना भी जताई और अपने प्यार का इजहार किया।

दोनों की केमिस्ट्री और पारंपरिक रस्मों की झलक साफ दिखाई दे रही है, जिसने फैंस का दिल जीता। ‘विरोश’ के नाम से मशहूर यह जोड़ी अब आधिकारिक तौर पर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर चुकी है।
ये भी पढ़े : 47 साल बाद कमल हासन–रजनीकांत एक साथ, ‘KHxRK’ के प्रोमो की धूम













