आदित्य धर और संदीप वांगा ला रहे हैं नई क्रिएटिव क्रांति : निर्देशक प्रियदर्शन

0
47
साभार : गूगल

जहां एक तरफ आदित्य धर निर्देशित ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है, दूसरी ओर फिल्ममेकर प्रियदर्शन अपनी आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं।

प्रियदर्शन ने हाल ही में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता पर खुलकर अपनी राय साझा की और फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर की मेहनत और दृष्टिकोण की तारीफ की। उन्होंने बोला कि आदित्य ने जिस तरह फिल्म बनाने के कई पहलुओं में उत्कृष्ट काम किया है, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है।

यादगार फिल्मों जैसे ‘हेरा फेरी’, ‘भागम भाग’, ‘गरम मसाला’, ‘चुप चुप के’ और ‘भूल भुलैया’ के निर्माता प्रियदर्शन का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि आदित्य धर ने अपने करियर की शुरुआत ‘आक्रोश’ और ‘तेज’ जैसी फिल्मों में असिस्टेंट के रूप में की थी, लेकिन उन्होंने खुद मेहनत करके अपनी कला को परखा और आज जिस मुकाम पर हैं, वह पूरी तरह उनकी मेहनत का नतीजा है।

प्रियदर्शन ने यह भी कहा कि जहां आम तौर पर लोग एक्सपेरिमेंट करने में हिचकिचाते हैं, वहीं आदित्य धर और संदीप रेड्डी वांगा जैसे युवा फिल्ममेकर पारंपरिक सोच से हटकर नए प्रयोग कर रहे हैं। चार घंटे लंबी फिल्म बनाने के निर्णय पर प्रियदर्शन ने बताया कि आदित्य बस इतना कह गए थे कि “ये फिल्म जरूर चलेगी।”

फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर माधवन और राकेश बेदी सहित अन्य स्टार्स ने अपने किरदारों में जान डालकर फिल्म की सफलता सुनिश्चित की है। बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर की शानदार परफॉर्मेंस इस मेहनत और समर्पण का सीधा परिणाम है।

ये भी पढ़े : ‘It Starts Here’: प्राइम वीडियो ने 2026 के मेगा लाइनअप से मचाया धमाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here