हमदान, अर्णव, युवराज व पावित जीत के साथ अंतिम आठ में

0
79

उत्तर प्रदेश के मोहम्मद हमदान, अर्णव श्रीवास्तव, युवराज सिंह व पावित सिंह ने आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-14 बालक व बालिका टेनिस टूर्नामेंट में बालक एकल मे जीत के साथ अंतिम आठ में स्थान सुरक्षित किया।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर खेले जा रहे टूर्नामेंट में यूपी की अनिका श्रीवास्तव, अन्वेशा सिंह, सिया सिंह व आरिका सिंह ने बालिका एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

बालक एकल में मोहम्मद हमदान ने अंश नारायण अग्रवाल को 6-3, 6-3 से, अर्णव श्रीवास्तव ने अद्विक जैन को 6-1, 6-3 से, तीसरी वरीय युवराज सिंह ने वैदिक शुक्ला को 6-0, 6-0 से, शीर्ष वरीय पावित सिंह ने पार्थ जोशी को 6-1, 6-3 से, रिद्धिमान राजपूत ने ऋत्विक अस्थाना को 6-0, 6-1 से हराया।

इसके साथ आरव पटेल, अभिराज राजपूत और चौथी वरीय तेजस सिंह ने भी जीत दर्ज की। बालिका एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में अनिका श्रीवास्तव ने विरिका अग्रवाल को 6-1, 4-6, 6-3 से, अन्वेषा सिंह ने बिहार की शिवन्या गौतम को 6-4, 6-3 से, सिया सिंह ने आद्या भटनागर को 6-2, 6-1 से और आरिका राज सिंह ने रिद्धिमा गुप्ता को 6-2, 6-0 से हराया।

ये भी पढ़ें : यूपी के अंशुमान सिंह व एकलव्य सिंह एकल के अंतिम आठ में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here