एएमसी सेंटर और कॉलेज में शुक्रवार को आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) की 262वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस दौरान हुए इन समारोहों के हिस्से के रूप में, एएमसी सेंटर और कॉलेज के कर्मचारियों, उनके परिवारों और बच्चों के लिए कई खेल कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं, साथ ही मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए गए।
एएमसी सेंटर और कॉलेज में आयोजन, वीरों को दी गई श्रद्धांजलि
एक विशेष सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें लेफ्टिनेंट जनरल शिवेंद्र सिंह ने अधिकारियों और सैनिकों की एक विशाल सभा को संबोधित किया।
आज लेफ्टिनेंट जनरल शिवेंद्र सिंह, एवीएसएम, कमांडेंट, एएमसी सेंटर और कॉलेज, आफिसर इंचार्ज, एएमसी रिकॉर्ड्स और कर्नल कमांडेंट, आर्मी मेडिकल कोर ने ‘श्रद्धांजलि’ (युद्ध स्मारक), आर्मी मेडिकल कोर पर पुष्पांजलि अर्पित की और आर्मी मेडिकल कोर के उन योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति दी।
उन्होंने आर्मी मेडिकल कोर सेंटर और कॉलेज के सभी रैंकों से आग्रह किया कि वे दी जा रही प्रशिक्षण के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करें, ताकि शांति और युद्ध, दोनों ही समय में सैनिकों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवा प्रदान की जा सके।
आर्मी मेडिकल कोर दिवस पर दिखा परंपरा, सम्मान और समर्पण का संगम
उन्होंने सभी कर्मियों द्वारा की गई अथक और अनुकरणीय सेवाओं के लिए, तथा एएमसी के ध्वज को सदैव ऊंचा रखने के लिए उनकी सराहना भी की। उन्होंने सभी रैंकों और उनके परिवारों को अपनी शुभकामनाएं दीं।
आर्मी मेडिकल कोर की वर्षगांठ के समारोहों का समापन शुक्रवार को एएमसी सेंटर और कॉलेज के ऑफिसर्स मेस में आयोजित एक भव्य सामाजिक संध्या के साथ हुआ, जिसमें फॉर्मेशन मुख्यालय के सेवारत वरिष्ठ अधिकारी, आर्मी मेडिकल कोर के पूर्व अधिकारी और उनकी जीवनसाथी अतिथि के रूप में शामिल हुए।
ये भी पढ़ें : 120 एनसीओज ने पूरी की ट्रेनिंग, एएमसी में हुई कोर्स-समापन परेड
ये भी पढ़ें : आगरा में अग्निवीर भर्ती का आगाज़, 600 से अधिक अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा












