भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के मैनेजर बने डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय

0
43

लखनऊ। श्रीलंका में होने वाली अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट सीरीज में भारत की दिव्यांग क्रिकेट टीम भी भाग लेगी। तीन मैचों की यह सीरीज आगामी तीन से पांच अप्रैल 2026 तक श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आयोजित होगी।

डिफरेंटली एबल्ड फेडरेशन फॉर क्रिकेट (डीएएफसी) एवं श्रीलंका क्रिकेट एसोसिएशन फॉर फिजिकली चैलेंज्ड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सीरीज के बारे में डीएएफसी के महासचिव संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि इस सीरीज के लिए लखनऊ के डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय को भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है।

श्रीलंका दौरे पर तीन टी20 मैचों की सीरीज में हिस्सा लेगी भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम

उन्होंने आगे बताया कि इस सीरीज के लिए चयनित भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है जहां तीन अप्रैल की शाम को भारत-श्रीलंका सीरीज का उद्घाटन समारोह होगा।

भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम अपना पहला मैच चार अप्रैल को सुबह नौ बजे से खेलेगी। इसके बाद दूसरा मैच इसी दिन दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा जबकि सीरीज का आखिरी व तीसरा मैच पांच अप्रैल को सुबह 10 बजे से खेला जाएगा।

डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय वर्तमान में स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया (एसएनआई) के निदेशक एवं रॉयल स्पोर्ट्स गंज स्टेडियम (आरएसजी), लखनऊ के निदेशक है, जिन्हें खेल प्रबंधन, आयोजन एवं खिलाड़ियों के मार्गदर्शन का व्यापक अनुभव प्राप्त है।

इस अवसर पर रॉयल स्पोर्ट्स गंज स्टेडियम (आरएसजी), लखनऊ के निदेशक हर्षवर्धन सिंह तथा निदेशक-ऑपरेशंस अजय सेठी ने डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

अपने शुभकामना संदेश में दोनों ने कहा कि यह नियुक्ति न केवल डॉ. पाण्डेय के लिए, बल्कि लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश के खेल जगत के लिए भी गौरव का विषय है।

ये भी पढ़ें : खेल सुविधा प्रबंधन में योगदान, डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय सम्मानित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here