लखनऊ: तमिलनाडु सरकार के नगर प्रशासन विभाग की संयुक्त आयुक्त अनामिका रमेश (आईएएस) के नेतृत्व में चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में संचालित OCOP (वन सिटी, वन ऑपरेटर) परियोजना के तहत सुएज द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया।
इस एक्सपोज़र विजिट का उद्देश्य शहर की एकीकृत सीवरेज प्रबंधन प्रणाली और आधुनिक कार्यप्रणालियों को समझना था। कार्यक्रम की शुरुआत सुएज के परियोजना निदेशक राजेश मठपाल के द्वारा प्रस्तुति से हुई, जिसमें लखनऊ में सीवरेज संचालन में आए सुधार, तकनीकी उपयोग और सुरक्षा मानकों की जानकारी दी गई।
OCOP परियोजना के तहत सुएज के कामों का किया गया निरीक्षण
इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने सीवर नेटवर्क स्थल पर यंत्रीकृत सफाई कार्यों का प्रदर्शन देखा, जहां सुपर सकर मशीन और अन्य उपकरणों के उपयोग से सफाई प्रक्रिया को समझाया गया।
प्रतिनिधिमंडल ने ग्वारी सीवेज पम्पिंग स्टेशन का भी भ्रमण किया, जहां संचालन प्रणाली और नेटवर्क प्रबंधन की जानकारी दी गई। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि ऐसे भ्रमण से विभिन्न शहरों के बीच अनुभव साझा करने और बेहतर शहरी जल प्रबंधन मॉडल अपनाने में मदद मिलती है।
यह परियोजना लखनऊ में आधुनिक तकनीक, सुरक्षा और बेहतर सेवाओं के साथ सीवरेज प्रबंधन का एक सफल उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।
ये भी पढ़ें : ग्रामीण जलापूर्ति में लापरवाही, 12 इंजीनियर निलंबित, कई पर जांच












