भारत की अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम 11, 14 और 17 अप्रैल को रूसी शहर सोची में रूस के खिलाफ तीन मैत्री मैच मैच खेलेगी। इन मुकाबलों के लिए मुख्य कोच पामेला कोंटी ने 23 खिलाड़ियों की टीम का चयन किया है।
सभी मैच सोची के मात्सेस्ता फुटबॉल सेंटर में आयोजित होंगे। एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप चीन 2026 की तैयारी में जुटी भारतीय टीम सोमवार देर रात सोची पहुंची।
पिछले महीने टीम मेजबान म्यांमार के खिलाफ दो फ्रेंडली मैच खेलने के लिए यांगून गई थी, जहां भारतीय टीम ने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की थी। वहां से लौटने के बाद कोच पामेला कोंटी की टीम ने बेंगलुरु में अपना प्रशिक्षण शिविर जारी रखा।
The Indian U17 women's team will play three friendly matches against Russia on April 11, 14 & 17 in Sochi. 🇮🇳🇷🇺
Head coach Pamela Conti has named a 23-member #YoungTigresses squad for the matches, as part of the team’s preparations for next month’s #U17WAC 🐯
More details 🔗… pic.twitter.com/iqqegIHS2N
— Indian Football (@IndianFootball) April 7, 2026
दो अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैचों में से पहले मुकाबले में भारत ने म्यांमार को 2-0 से हराया था। इस जीत में प्रितिका बर्मन ने अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने दोनों गोल किए। उन्होंने एक गोल हाफ-टाइम से ठीक पहले और दूसरा दूसरे हाफ की शुरुआत में किया।
ये भी पढ़ें : भारत की दूसरी हार, ऑस्ट्रेलिया ने 5-0 से दी करारी शिकस्त
टीम ने पूरे मैच में संतुलित और संयमित प्रदर्शन किया। अभिस्ता बसनेत और एलिजाबेथ लाकरा के नेतृत्व में डिफेंस मजबूत रहा, जबकि गोलकीपर मुन्नी ने विपक्षी टीम को कोई गोल करने का मौका नहीं दिया।
सूजौ शहर में होने वाले एशियाई कप में भारत ग्रुप बी में शामिल है, जहां उसका सामना 2 मई को ऑस्ट्रेलिया, 5 मई को जापान और 8 मई को लेबनान से होगा।
रूस के खिलाफ मैत्री मैचों के लिए भारत की अंडर-17 महिला टीम:
- गोलकीपर- मुन्नी, शेल्ना मारिया साजित, तंफासाना देवी कोनजेंगबम।
- डिफेंडर- एलेना देवी सारंगथेम, अलीशा लिंगदोह, दिव्यानी लिंडा, एलिजाबेथ लाकरा, जोयशिनी चानू हुइड्रोम, रितु बडाइक, तानिया देवी तोनामबम।
- मिडफील्डर- अभिस्ता बासनेट, अल्वा देवी सेनजाम, बोनिफिलिया शुल्लई, जुलान नोंगमैथेम, प्रितिका बर्मन, रेडिमा देवी चिंगखामायुम, थंडामोनी बास्की।
- फॉरवर्ड- अनुष्का कुमारी, अनविता रघुरामन, जोया, ओलिविया चानू निंगथौजम, पर्ल फर्नांडिस, वैलैना फर्नांडिस।
कोचिंग स्टाफ:
- मुख्य कोच- पामेला कोंटी
- सहायक कोच- विन्सेन्ज़ो कोंटी और निवेथा रामदॉस
- गोलकीपिंग कोच- मारियो एगुइर
- स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच- अमित यादव
भारत-रूस के तीन मैत्री मैचों का कार्यक्रम:
- रूस बनाम भारत: 11 अप्रैल: 14:30 (भारतीय समय के अनुसार)
- रूस बनाम भारत: 14 अप्रैल: 14:30 (भारतीय समय के अनुसार)
- रूस बनाम भारत: 17 अप्रैल: 14:30 (भारतीय समय के अनुसार)













