सांसद खेलकूद प्रतियोगिता, फुटबॉल में डीएवी और तोपखाना बाजार फाइनल में

0
59

आरडीएसओ स्टेडियम मानकनगर लखनऊ में दो दिवसीय सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत कैंट विधानसभा क्षेत्र के खेलों का शुभारंभ बृजेश पाठक उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया गया।

उन्होंने दीप प्रजलन के बाद बच्चों को शुभ आशीष वचन देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी क्रम में सभी अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं खिलाड़ियों की राजपत्रित अधिकारी पद पर नियुक्ति की जा रही है।

बालक जूनियर फुटबॉल के सेमीफाइनल में डीएवी इंटर कॉलेज ने सेंट्रल पब्लिक स्कूल को 3-0 से और माध्यमिक विद्यालय तोपखाना बाजार ने सेंट पॉल स्कूल को 2-0 से हराकर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

इसी के साथ सीनियर पुरुष 200 मीटर दौड़ में आलोक यादव, सीनियर महिला 200 मीटर दौड़ में बीना मंडल,
सीनियर पुरुष 400 मीटर दौड़ में आलोक यादव, सीनियर महिला 400 मीटर दौड़ में शिवानी गौतम, जूनियर बालक 400 मीटर दौड़ में ऋषभ, जूनियर बालिका 400 मीटर दौड़ में सुनैना जीते।

इसी के साथ सीनियर पुरुष वॉलीबॉल में बीएसएनवी पीजी कॉलेज और जूनियर बालक वॉलीबॉल में अवध कॉलेज विजेता हुआ। सीनियर महिला कबड्डी में जेएनपीजी कॉलेज और जूनियर बालिका कबड्डी में जनता इंटर कॉलेज ने खिताब जीते।

ये भी पढ़ें : लखनऊ जिला शतरंज चैंपियनशिप 9 अप्रैल से, राज्य के लिए होगा चयन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here