एलयू कप 2026 का ग्रैंड फिनाले, इंडियन इलेवन ने जीता खिताब

0
64

लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे पवेलियन ग्राउंड में आयोजित ऐतिहासिक क्रिकेट टर्फ विकेट के उद्घाटन एवं एलयू कप क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 का ग्रांड फिनाले सफलतापूर्वक पूरा हुआ। कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ विश्वविद्यालय एथलेटिक एसोसिएशन के चेयरमैन प्रो. आरबी सिंह एवं जनरल सेक्रेटरी प्रो. अजय कुमार आर्या द्वारा किया गया।

उद्घाटन का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी द्वारा फीता काटकर किया गया। इस मौके पर डीन स्टूडेंट वैलफर प्रो.अमिता कन्नौजिया,

क्रीड़ा परिषद के कोषाध्यक्ष डॉ नागेन्द्र मौर्य, क्रिकेट क्लब प्रेसिडेंट डॉ यस ए अल्वी, प्रो. अरविंद मोहन, क्रीड़ा परिषद के मार्शल प्रो. राजेश्वर यादव, डॉ. श्यामकिशोर, प्रो. ओपी शुक्ला, प्रो. मोनिषा बनर्जी इत्तियाद शिक्षक उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के गेस्ट ऑफ हॉनर के रूप में पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी ज्ञानेंद्र पांडे एवं उबैद कमाल उपस्थित रहे।

लखनऊ विश्वविद्यालय में क्रिकेट को नई उड़ान, टर्फ विकेट का उद्घाटन

कार्यक्रम की शुरुआत क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. अजय कुमार आर्या के उद्बोधन से शुरू हुआ। प्रो. आर्य ने कुलपति और उपस्थित सभी दर्शकों को बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय ऐसा पहला विश्वविद्यालय है।

जहाँ पर एक साथ तीन टर्फ विकेट की शुरुआत हो रही है यह लखनऊ विश्वविद्यालय के 100 साल के इतिहास में बहुत बड़ी उपलब्धि है इनके साथ ही साथ खेल के क्षेत्र में इस वर्ष की अनेक उपलब्धियों का वर्णन भी किया।

कुलपति ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का दिन लखनऊ विश्वविद्यालय के लिए एक सुखद और ऐतिहासिक दिन है जिसमे मुझे आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

उन्होंने कहा हमे ऐसा ही नही पूर्ण विश्वास है कि आने वाले दिनों में लखनऊ विश्वविद्यालय के खिलाड़ी यहाँ की सुविधाओं का लाभ उठाकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

उन्होंने क्रीड़ा परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों को इसके लिए बधाई दिया। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी उवैद कमाल  ने अपने उद्बोधन में विश्विद्यालय में क्रिकेट की टर्फ विकेट बनना एक बड़ी उपलब्धि बताया और साथ ही इसे एक नए युग की शुरुआत भी कहा।

उवैद साहब ने कुलपति की बात को आगे बढ़ाते हुए कहा की विश्विद्यालय के लिए ये स्वर्णिम शुरुआत है जिसे ख़िलाधियों को अनुशासन और मेहनत से आगे बढ़ाना होगा।

पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी और लक्ष्मण अवार्ड विजेता ज्ञानेंद्र पांडेय ने कहा इस ग्राउंड पर आकर हमारे बचपन की यादें ताजा हो गयी क्योंकि बचपन मे हमलोग इस ग्राउंड उस टाइम कल्पा कप खेलते थे।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के लिए आज गौरव का पल है क्योंकि पढ़ाई के साथ साथ खेल भी जरूरी है और उम्मीद है कि विश्वविद्यालय का नाम आने वाले दिनों में और ऊंचा होगा। उद्घाटन के उपरांत एलयू कप-2026 टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला इंडियन इलेवन एवं लखनऊ विश्वविद्यालय टीम के मध्य खेला गया।

जिसमे लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 65 रनों के लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में इंडियन इलेवन ने 14 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और कप अपने नाम कर लिया ।

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड नैतिक कुमार को, बेस्ट फील्डर का अवार्ड मनन कांडपाल को, बेस्ट विकेट कीपर का अवार्ड आयुष सिंह को , बेस्ट बैट्समैन टूर्नामेंट लकी को, फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच मोहम्मद हदीन को मिला।दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल एवं खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

आज के मैच के स्कोरर एस पी सिंह, अंपायर मोहम्मद नदीम व कुलदीप सिन्हा थे। खेल के उपरांत प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन समारोह में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ज्ञानेंद्र पांडेय एवं उवैद कमाल ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल एवं पसर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को भी पुरस्कार मेडल वितरित किये। अंत मे क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. अजय आर्या द्वारा सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया।

ये भी पढ़ें : काशी किंग्स और गोरखपुर राउडीज़ के बीच टक्कर से होगी एक्शन की शुरुआत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here