गोवा में नेशनल मुआय थाई चैंपियनशिप के लिए यूपी टीम रवाना

0
46

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की मुआय थाई टीम गोवा में होने वाली राष्ट्रीय मुआय थाई चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए शुक्रवार सुबह रवाना हो गई है। उत्तर प्रदेश टीम में आदित्य गुप्ता, हिमांशु सिंह, सतीश यादव, शुभ यादव, अमर यादव, राशि सिंह, आर्या गुप्ता और जयदीप पटेल को जगह मिली है जो विभिन्न वर्गों में चुनौती पेश करेंगे।

मुआय थाई (थाईलैंड की पारंपरिक युद्ध कला) की यह राष्ट्रीय चैंपियनशिप गोवा के मापुसा में 11 व 12 अप्रैल, 2026 तक होगी। उत्तर प्रदेश मुआय थाई काउंसिल के सचिव अभिषेक मौर्या ने बताया कि खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्होंने गहन अभ्यास किया है।

इस दौरान प्रशिक्षकों ने तकनीकी कौशल, फुटवर्क और स्टेमिना पर विशेष ध्यान देते हुए तैयारी कराई है। उत्तर प्रदेश के टीम कोच आकाश मौर्या व मैनेजर आदित्य गुप्ता होंगे।

टीम की रवानगी से पूर्व काउंसिल के पदाधिकारियों ने कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. आनंद किशोर पांडेय से मुलाकात की। डॉ. आनंद किशोर पांडेय ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मुआय थाई जैसे मार्शल आर्ट्स खेल युवाओं में आत्मविश्वास, साहस, फिटनेस और मानसिक दृढ़ता विकसित करते हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी टीम राष्ट्रीय स्तर पर दमदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। इस दौरान मौजूद रॉयल स्पोर्ट्स गंज स्टेडियम (आरएसजी), लखनऊ के निदेशक हर्षवर्धन सिंह ने भी खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

ये भी पढ़ें : भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के मैनेजर बने डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here