एलएसजी vs गुजरात: मिक्स सॉइल पिच पर हाई वोल्टेज मुकाबले की तैयारी पूरी

0
27

लखनऊ सुपर जाएंट्स अपने घरेलू मैदान पर गुजरात टाइटन्स की चुनौती का सामना करेगी. दोनों टीमों के सहायक कोचों ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी तैयारियों का ऐलान किया, जिससे यह मैच और भी दिलचस्प हो गया है.

गुजरात टाइटन्स की तैयारी मजबूत

गुजरात के असिस्टेंट कोच विजय दहिया ने अपनी टीम को पूरी तरह तैयार बताया. उन्होंने कहा, दूसरे कैंप में होने या न होने से हमारी तैयारी पर कोई फर्क नहीं पड़ता. हम तीन मैच खेल चुके हैं और हर मुकाबले में कड़ी टक्कर दे रहे हैं.

उन्होंने कप्तान शुभमन गिल की खूब तारीफ की. बोले, शुभमन गिल क्रिकेट के ब्रिलिएंट स्टूडेंट हैं. उन्हें रेट करने की जरूरत नहीं, भारत ने उन्हें टेस्ट कप्तान बनाकर पहले ही रेट कर दिया है.

राशिद खान के बारे में दहिया का कहना है कि चैंपियन खिलाड़ी हर कंडीशन में परफॉर्म करते हैं. उन्हें नई वेरिएशंस की जरूरत नहीं होती, वे बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग में हमेशा 100% देते हैं. मयंक यादव जैसे खतरनाक गेंदबाज के खिलाफ कोई खास स्ट्रेटजी न होने की बात करते हुए दहिया ने साफ किया, कोई खास प्लेयर के लिए अलग प्लान नहीं होता.

हर विकेट के लिए प्लान होता है, लेकिन उसे ग्राउंड पर एग्जीक्यूट करना सबसे जरूरी है. टीम के पास चार तेज गेंदबाज हैं, इसलिए पावरप्ले में भी उन्हें कोई समस्या नहीं दिख रही. पिच को लेकर उन्होंने बताया कि यह पिछली इकाना पिच से अलग मिक्स सॉइल वाली है, लेकिन दिन में मैच होने से कंडीशंस भी अलग रहेंगी.

एलएसजी की गेंदबाजी सबसे बड़ा हथियार

एलएसजी  के असिस्टेंट कोच लांस क्लूजनर ने टीम की सबसे बड़ी ताकत गेंदबाजी बताया. उन्होंने कहा, इस सीजन हमारी गेंदबाजी में सबसे बड़ा सुधार हुआ है, जिससे टीम मजबूत हुई है. पिछले दो मैचों में मिली जीत पर खुशी जताते हुए क्लूजनर बोले, जीत हमेशा टीम का मॉरल बढ़ाती है. पहला घरेलू मैच हम हार गए थे, लेकिन अब आत्मविश्वास के साथ वापसी कर रहे हैं.

पिछले तीन मैचों में हमारी लय बन गई है. टॉप ऑर्डर की बात करते हुए क्लूजनर ने ऋषभ पंत, बडोनी और मुकुल को सराहा. साथ ही निकोलस पूरन, एडेन मार्करम और मिचेल मार्श जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को सोए हुए शेर करार देते हुए कहा कि यह लंबा टूर्नामेंट है, वे सही समय पर जागेंगे और लय हासिल कर लेंगे.

दोनों कोचों ने मैच को रोमांचक बताया, गुजरात ने एलएसजी को अच्छी टीम माना, जबकि एलएसजी अपनी घरेलू पिच और मजबूत गेंदबाजी के दम पर भरोसा जता रही है. पिछले मैच में 1 रन से मिली गुजरात की जीत ने साबित कर दिया कि आईपीएल में क्लोज गेम्स कितने दिलचस्प हो सकते हैं.

इकाना की मिक्स सॉइल पिच पर स्पिन और पेस दोनों को मदद मिलने की संभावना है. एलएसजी  की गेंदबाजी इकाई बनाम गुजरात का संतुलित अटैक. यह मुकाबला निश्चित रूप से हाई वोल्टेज रहने वाला है. रविवार को इकाना में दो दमदार टीमों के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिलेगी. एलएसजी घरेलू मैदान का फायदा उठाना चाहेगी तो गुजरात लगातार अच्छा प्रदर्शन जारी रखना चाहेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here