वाईआरएफ की नई रोमांटिक फिल्म घोषित, अहान पांडे संग अनीत पड्डा की एंट्री

0
48
@taran_adarsh @yrf

बॉक्स ऑफिस पर पिछले साल फिल्म ‘सैयारा’ ने जमकर कलेक्शन किया था। अब इस फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी और एक्टर अहान पांडे अगली फिल्म साथ कर रहे हैं। अब इस फिल्म की हीरोइन का नाम भी सामने आ चुका है।

यश राज फिल्म्स के अनुसार, मोहित सूरी की फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। वाईआरएफ सीईओ अक्षय विधानी ने कहा, ‘मोहित के साथ काम करने का मतलब सिर्फ एक फिल्म बनाना ही नहीं होता है बल्कि यह एक अहसास है। फिल्म ‘सैयारा’ भी ऐसा ही प्रोजेक्ट था, जिसे हम हमेशा-हमेशा के लिए संजोकर रखेंगे।

अब हम एक बार फिर साथ आए हैं। हमें इस बात की बेहद खुशी है कि अहान और अनीता हमारी इस फिल्म का हिस्सा बन रहे हैं।’ अगली फिल्म की थीम के बारे में निर्देशक मोहित सूरी कहते हैं, ‘मेरे लिए हमेशा से लव स्टोरीज ही सबसे खास रही हैं। ऐसी कहानियां जो फीलिंग्स से भरी हों।

प्यार को हमेशा पूरी शिद्दत से महसूस किया जाना चाहिए। शायद यही वजह है कि एक कहानीकार के तौर पर मेरा झुकाव इसी तरह की कहानियों की तरफ होता है। यह फिल्म इसी भावना को पूरी बेबाकी के साथ दिखाएगी।’

वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘सैयारा’ के बाद अहान पांडे निर्देशक अली अब्बास जफर की एक्शन-रोमांस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में अहान पांडे दिखाई देंगे। वहीं अनीत पड्डा भी एक फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ कर रही हैं।

ये भी पढ़े : सोना मोहापात्रा ने किया आलिया का बचाव, बोलीं-लाइव होस्टिंग आसान नहीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here