हैदराबाद : पिछले दिन के शीर्ष खिलाड़ी शुभांकर शर्मा ने आठ अंडर 64 का शानदार स्कोर बनाकर हैदराबाद के बोल्डर हिल्स गोल्फ एंड कंट्रीक्लब में खेले जा रहे 1 करोड़ रुपये इनामी राशि वाले पहले बोल्डर्स क्लासिक के तीसरे राउंड के बाद कुल 20 अंडर 196 के स्कोर के साथ अपनी बढ़त सात शॉट तक बढ़ा ली।
29 वर्षीय शुभांकर (66-66-64), जो डीपी वर्ल्डटूर के दोबार के विजेता हैं, ने एक दिन पहले हनी बैसोया द्वारा बनाएग एकोर्स रिकॉर्ड की बराबरी की। उनके इस राउंड में नौबर्डी और एक बोगी शामिल रही, जिससे उन्होंने अंतिम दिन से पहले मुकाबले पर मजबूत पकड़ बना ली।
दिल्ली के राशिद खान (67-70-66), चंडीगढ़ के अंगदचीमा (68-69-66) और हैदराबाद के विशेष शर्मा (65-70-68) कुल 13 अंडर 203 के स्कोर के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं, जो लीडर से सात शॉट पीछे हैं। राशिद और चीमा ने छह अंडर 66 के स्कोर बनाए, जबकि विशेष ने चार अंडर 68 का कार्ड किया।
बोल्डर्स क्लासिक 2026
डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई पर छह बार के विजेता शुभांकरशर्मा दिसंबर 2021 में जमशेदपुर में टूर चैम्पियनशिप के बाद इस टूर पर अपना पहला टूर्नामेंट खेल रहे हैं। उनका पिछला खिताब दिसंबर 2017 में कोलकाता में मैक्लियोडरसेल टूर चैम्पियनशिप में आया था।
शुभांकर ने कहा,“आज मेरा खेल काफी मजबूत रहा — शायद पूरे सप्ताह में सबसे बेहतर। सब कुछ सही तालमेल में था और जब भी थोड़ी लय टूटी, मैंने तुरंत बर्डी के साथ वापसी की।” उन्होंने आगे कहा, “गेंद को लगातार होल के करीब रखना अच्छा रहा। यहां दूरी और हवा का सही अंदाजा लगाना जरूरी है और मुझे लगा कि मैंने यह अच्छी तरह किया।”
शुभांकर ने अपनी निरंतरता का श्रेय अपने मानसिक दृष्टिकोण को दिया। “मैं सहज मानसिक स्थिति में हूं और इसका असर मेरे खेल में दिख रहा है। मेहनत लगातार चलती रहती है — मैंने कुछ अलग नहीं किया, बस अपनी प्रक्रिया पर कायम रहा और गलतियों को कम करने पर ध्यान दिया।”
अंतिम राउंड को लेकर शुभांकर संतुलित नजर आए। “बढ़त होने के बावजूद योजना वही है — आक्रामक रहना और अपनी प्रक्रिया पर टिके रहना। मैं खेल का आनंद ले रहा हूं, सहज हूं और वही कर रहा हूं जो पिछले तीन दिनों में किया है।”
चंडीगढ़ के अजीतेशसंधू, जो एशियन टूर के पूर्व विजेता और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई पर पांच बार के विजेता हैं, ने लगातार तीसरे दिन चार अंडर 68 का स्कोर बनाकर कुल 12 अंडर 204 के साथ पांचवां स्थान हासिल किया।
डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई रैंकिंग लीडर सप्तकतलवार ने छह अंडर 66 का स्कोर बनाकर कुल 11 अंडर 205 के साथ छठे स्थान पर जगह बनाई, जहां वेहनीबैसोया (64-69) के साथ संयुक्त हैं। हैदराबाद के मोहम्मद अजहर (67-70-69) भी शीर्ष-10 में शामिल रहे और कुल 10 अंडर 206 के साथ संयुक्त आठवें स्थान पर हैं।
टूर्नामेंट के प्रमुखदावेदारों में शामिल युवराजसंधू (73-68-73) दोअंडर 214 के साथ संयुक्त 32वें स्थान पर हैं।
सात शॉट की मजबूत बढ़त के साथ शुभांकर अब अंतिमराउंड में अपनी लय बनाए रखते हुए 2017 के बाद पहला और कुल सातवां डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई खिताब जीतने की कोशिश करेंगे।
ये भी पढ़ें : शुभांकर शर्मा ने बनाई दो शॉट की बढ़त, हनी बैसोया का 64 का कोर्स रिकॉर्ड












